Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा : कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर किया सरकार का घेराव

Politics Mirror by Politics Mirror
July 31, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मप्र विधानसभा : कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर किया सरकार का घेराव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नेता प्रतिपक्ष बोले- राज्य सरकार और पुलिस से नहीं मिल रहा गरीबों को न्याय

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार का जबर्दस्त घेराव किया। ध्यानाकर्षण दौरान प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, फूल सिंह बरैया, जयवर्धन सिंह ने सरकार एवं पुलिस पर जोरदार हमला बोला।

मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और महेश पटेल से जुड़े मामलों को लेकर सरकार से सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज प्रदेश में दलितों और आदिवासियों का शोषण बढ गया है और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें न्याय पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की शरण में जाना पड रहा है। प्रदेश भर में घटित अनेक घटनाओं को सदन जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास सदन में बैठने का टाइम नहीं है, ऐसे में आम लोगों की आवाज कौन सुनने वाला है। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में उन्होंने कहा कि राजधानी के ड्रग तस्करों को लेकर उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवत्ति के लोग भाजपा में शामिल हो गए है और उन्हें बचाने के लिए भाजपा के नेता थाने में पहुंच जाते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता करे तो कोई बात और कोई दूसरा कर ले तो वह लव जिहाद हो जाता है।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का जवाब
इससे पहले प्रश्न के उत्तर में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चोकचौबंद है। पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी का मामला हो या बच्चियों के अपहरण घटनाएं अथवा दलितों आदिवासियों पर अत्याचार का मामला हों, पुलिस तत्परता से कार्रवाई की है और आरोपियों को न्याय के कटघरें में खडा किया है। साइबर क्राइम के मामलों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली है। श्री पटेल ने कहा कि पुलिस नशा के खिलाफ जनजागरुकता अभियान नशे से दूरी है जरुरी का पूरे प्रदेश भर में संचालन कर रही है, जिसके बेहतर नतीजे सामने आ रहे हैं। आम लोग नशे की बुराई को समझ रहे और इससे दूरी भी बनाने लगे हैं। इसलिए यह कहना है सही नहीं है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद फूल सिंह बरैया और जयवर्धन सिंह ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की वारदातों का हवाला देते हुए सरकार का घेराव किया। उधर भाजपा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पन्ना जिले में वन और राजस्व विभाग की सीमाओं को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है, जिस पर सदन में चर्चा हुई।

Previous Post

10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी बरी

Next Post

भोपाल कलेक्टर का आदेश- 1 अगस्त से हेलमेट नहीं पहना तो पंप से नहीं भरा सकेंगे पेट्रोल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भोपाल कलेक्टर का आदेश- 1 अगस्त से हेलमेट नहीं पहना तो पंप से नहीं भरा सकेंगे पेट्रोल

भोपाल कलेक्टर का आदेश- 1 अगस्त से हेलमेट नहीं पहना तो पंप से नहीं भरा सकेंगे पेट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.