Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

आपकी शादी में कम मेहमान, तो अब किराए पर नाचने-धूम मचाने आएंगे बराती

भारत में भी बदलने लगा शादियों का ट्रेंड, किराए के बराती का आया नया चलन

Politics Mirror by Politics Mirror
August 3, 2025
in देश
0
आपकी शादी में कम मेहमान, तो अब किराए पर नाचने-धूम मचाने आएंगे बराती
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। भारत में अब शादी-विवाह का ट्रेंड बदल रहा है। इसी बदलाव का एक दिलचस्प हिस्सा है किराए के बराती का नया चलन। जब मेहमानों की संख्या कम हो या परिवार वाले डांस और धूम-धड़ाके करने से बचें तो ये पेशेवर कलाकार शादी में धूम मचाने के लिए बुलाए जाते हैं। यह ट्रेंड खासकर उन एनआरआई जोड़ों के लिए लोकप्रिय है, जो भारत से दूर रहकर अपनी शादी में पारंपरिक उत्सव का पूरा मजा लेना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक वेडिंग प्लानर ने एक तुर्की जोड़े का उदाहरण दिया जिसने अपनी भारतीय परंपरा के मुताबिक शादी करने के लिए न सिर्फ सारे रीति-रिवाज चाहे, बल्कि 100 मेहमान और बराती भी किराए पर बुलाए, ताकि शादी की तस्वीरें और यादें बनीं रहें। इसी तरह चंडीगढ़ की एक दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने किराए के बराती बुलाए, जिससे दोनों परिवारों की खुशी दोगुनी हो गई।

दिल्ली के विवाह लग्जरी वेडिंग्स के संस्थापक के मुताबिक ग्राहक 20 से 50 बारातियों की मांग करते हैं, जिन्हें विशेष थीम और पोशाक में तैयार किया जाता है। ये कलाकार इतनी कुशलता से घुल-मिल जाते हैं कि असली मेहमानों को भनक तक नहीं लगती। एक पेशेवर बराती की कीमत 2,500 से 5,000 तक होती है। जहां कुछ लोग इसे दिखावा मानते है, वहीं कई जोड़ों के लिए यह अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को यादगार बनाने का एक शानदार तरीका है।

अंबाला के इवेंट्स कंपनी के एक संचालक का कहना है कि उनके पास डीजे ऑन व्हील्स की भी सुविधा है और कुछ बारातों में विदेशी डांसर्स, जैसे रूसी डांसर्स की भी मांग रहती है। एक जोड़े ने जिन्होंने अपनी शादी में बराती किराए पर बुलवाए थे, उसने बताया कि उनके परिवार में सब लोग बहुत शर्मीले हैं। डांस करने से शर्माते हैं, इसलिए एक एजेंसी से बराती बुलवा लिए। माहौल बहुत अच्छा बन गया। सबने शादी में खूब मस्ती की।

Previous Post

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने के फायदे चौंकाने वाले हैं

Next Post

कश्मीर के जंगलों में 3 दिन से चल रही सैन्य मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कश्मीर के जंगलों में 3 दिन से चल रही सैन्य मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

कश्मीर के जंगलों में 3 दिन से चल रही सैन्य मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.