Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

श्वसन संक्रमण फेफड़ों में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है पुन: सक्रिय-शोध में दावा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 4, 2025
in जीवन शैली, विदेश, स्वास्थ्य
0
श्वसन संक्रमण फेफड़ों में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है पुन: सक्रिय-शोध में दावा
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा जैसे आम श्वसन (Respiration) संक्रमण फेफड़ों में निष्क्रिय अवस्था में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को पुन: सक्रिय कर सकते हैं। एक ताजा अध्ययन में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इससे नए मेटास्टेटिक ट्यूमर बनने की संभावना बढ़ जाती है, जो कैंसर की वापसी और गंभीरता को बढ़ा सकता है।

अमेरिका के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन से जुड़े प्रमुख शोधकर्ता जूलियो अगुइरे-घिसो के अनुसार, यह निष्कर्ष दर्शाता है कि कैंसर से बच चुके लोगों को भविष्य में कोविड-19 या श्वसन संक्रमणों मेें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। उनका कहना है कि ऐसे संक्रमणों से बचने के लिए वैक्सीनेशन और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना बेहद ज़रूरी हो जाता है। इस शोध से पहले किए गए अध्ययनों में यह देखा गया था कि शरीर में सूजन की प्रक्रिया कैंसर की निष्क्रिय कोशिकाओं को सक्रिय करने में भूमिका निभा सकती है। ये कोशिकाएं अक्सर प्राइमरी ट्यूमर से अलग होकर शरीर के अन्य हिस्सों विशेष रूप से फेफड़ों में जाकर वर्षों तक निष्क्रिय अवस्था में पड़ी रहती हैं। लेकिन जब कोई गंभीर संक्रमण या सूजन उत्पन्न होती है, तो ये कोशिकाएं फिर से सक्रिय होकर मेटास्टेसिस की प्रक्रिया शुरू कर देती हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर कैंसर मृत्यु दर में जो इज़ाफा देखा गया, वह इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। शोध में चूहों को कोविड-19 (सार्स-कोविड-2) और इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित किया गया। परिणामस्वरूप, उनके फेफड़ों में मौजूद निष्क्रिय कैंसर कोशिकाएं मात्र कुछ दिनों में सक्रिय हो गईं और दो सप्ताह के भीतर मेटास्टेटिक ट्यूमर विकसित हो गए। इस प्रतिक्रिया के पीछे इंटरल्यूकिन-6 नामक एक प्रोटीन की भूमिका पाई गई, जो संक्रमण के दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली द्वारा छोड़ा जाता है।

मानव रोगियों के डेटा के विश्लेषण से भी यह पुष्टि हुई कि जिन कैंसर सर्वाइवर्स को किसी भी प्रकार का श्वसन संक्रमण हुआ, उनमें मेटास्टेसिस का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक था, विशेष रूप से संक्रमण के पहले साल में। नीदरलैंड्स की यूट्रीख्ट यूनिवर्सिटी के रूल वर्म्यूलन ने बताया कि यह अध्ययन उस समय किया गया था जब कोविड-19 के टीके उपलब्ध नहीं थे, जिससे इसकी गंभीरता और भी बढ़ जाती है। यह शोध कैंसर सर्वाइवर्स और उनके डॉक्टरों के लिए एक महत्त्वपूर्ण चेतावनी है कि उन्हें संक्रमणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

Previous Post

ट्रंप के सलाहकार का दावा कहा- यूक्रेन जंग में रूस को फंडिंग कर रहा भारत

Next Post

मप्र विधानसभा : प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विपक्ष का हंगामा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र विधानसभा : प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विपक्ष का हंगामा

मप्र विधानसभा : प्रदेश में खाद की कमी को लेकर विपक्ष का हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.