Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Politics Mirror by Politics Mirror
August 5, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। निर्मला सप्रे ने ठीक लोकसभा चुनाव 2024 के पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा से जुडऩे के बाद उन्होंने बिना इस्तीफा दिए भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू कर दिया। बिना इस्तीफा दिए भाजपा में शामिल हुई विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर को सदस्यता रद्द करने का आवेदन दिया, लेकिन 90 दिन बीत जाने के बाद स्पीकर ने कोई फैसला नहीं लिया।

निर्मला सप्रे की विधायकी को चुनौती देते हुये नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाइकोर्ट इंदौर बेंच में रिट पिटीशन दायर की थी। इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और हाइकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्मला सप्रे का भविष्य तय हो जाएगा। विधानसभा स्पीकर द्वारा निर्मला सप्रे को लेकर नेता प्रतिपक्ष के सदस्यता रद्द करने के आवेदन पर विचार नहीं किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रिट पिटीशन दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस से चुनी गई विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ चली गई हैं। लेकिन विधानसभा सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। इस आधार पर उन्होंने निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। लेकिन स्पीकर ने तय 90 दिन की अवधि में कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

हाइकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित
इस मामले में हाइकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के वकील विभोर खंडेलवाल ने कोर्ट से कहा कि 90 दिन की तय अवधि में स्पीकर द्वारा निर्णय नहीं दिए जाने के बाद हाइकोर्ट निर्णय दे या फिर विधानसभा स्पीकर को निर्देशित करे कि वे इस मामले में निर्णय दें। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से भी महाअधिवक्ता प्रशांत सिंह ने तर्क रखे। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।

Previous Post

सरकार बोली-पुरानी पेंशन योजना लागू करने का न कोई प्लान है और न विचार

Next Post

महान वैज्ञानिक हॉकिंग की एलियन को लेकर दी गई चेतावनी चर्चा में

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
महान वैज्ञानिक हॉकिंग की एलियन को लेकर दी गई चेतावनी चर्चा में

महान वैज्ञानिक हॉकिंग की एलियन को लेकर दी गई चेतावनी चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.