Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

सदन कौन चला रहा है? आप या अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से राज्यसभा में हंगामा

उपसभापति का जबाव, ये एकदम गलत आरोप हैं

Politics Mirror by Politics Mirror
August 5, 2025
in देश
0
सदन कौन चला रहा है? आप या अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से राज्यसभा में हंगामा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राज्यसभा का सत्र मंगलवार को भी हंगामेदार रहा। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर सवाल किया कि सदन कौन चला रहा है? खरगे के इस बयान से सदन में जमकर नारेबाजी हुई। उपराष्ट्रपति पद से अगस्त में जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह पद पर असीन हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हमारे पुराने नेताओं ने भी माना है कि व्यवधान डालना भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन आज मैं आपसे एक बाद पूछना चाहता हूं कि सदन कौन चला रहा है? आप या केंद्रीय गृहमंत्री शाह। इस पर उपसभापति हरिवंश ने जवाब दिया, ये एकदम गलत आरोप हैं।

एसआईआर को वापस लेने की मांग कर रहे विपक्षी दलों ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। इस कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करना पड़ी। उप सभापति हरिवंश ने जरूरी विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद सदस्यों को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव के 34 नोटिस मिले हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी नोटिस नियमों के अनुरूप नहीं हैं इसलिए स्वीकार नहीं है। इसके पहले उन्होंने सदन को बताया कि नेता विपक्ष खरगे ने गत एक अगस्त को उन्हें एक पत्र लिख कर आसन के निकट सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती पर आपत्ति जाहिर की थी। इसी बीच विपक्ष के सदस्यों ने अपनी जगह से उठकर शोर शराबा शुरू कर दिया।

उपसभापति ने हंगामे के बीच ही कहा कि यह चिंता की बात है कि नेता विपक्ष ने अपना पत्र सभी मर्यादाओं को भूलकर मीडिया को जारी किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष आसन की अपील के बावजूद बार बार नियमों का उल्लंघन कर कार्यवाही को बाधित कर रहा है। यहां तक कि विपक्ष के सदस्य सदन में अपनी बात रखने वाले सदस्यों की सीट पर जाकर वहां भी व्यवधान पैदा कर रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को अपने आचरण पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

Previous Post

कोर्ट के आदेश पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो नजरबंद

Next Post

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.