Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

नेहा धूपिया ने पूछा-ब्रेस्ट फीडिंग के लिए महिलाओं को शर्मिंदा क्यों होना चाहिए

Politics Mirror by Politics Mirror
August 7, 2025
in मनोरंजन
0
नेहा धूपिया ने पूछा-ब्रेस्ट फीडिंग के लिए महिलाओं को शर्मिंदा क्यों होना चाहिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। ब्रेस्ट फीडिंग वीक के मौके पर फ्रीडम टू फीड से जुड़ी अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग और महिलाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदगी नहीं झेलनी चाहिए। नेहा फ्रीडम टू फीड से जुड़ी हुई हैं, जो साल 2019 में शुरू हुआ था। फ्रीडम टू फीड की थीम मातृत्व के व्यक्तिगत सफर और बिना किसी संकोच, शर्म या आलोचना के सार्वजनिक स्तनपान को सामान्य बनाने पर आधारित है।

नेहा धूपिया ने कहा, जब मैंने पहली बार फ्रीडम टू फीड शुरू किया था, तो यह मेरे निजी अनुभव से आया था , उस समय मैं असुरक्षित, आलोचना और अलग-थलग महसूस कर रही थी, जो मेरे जीवन का सबसे स्वाभाविक और मजबूत समय होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने आगे बताया, पिछले कुछ वर्षों में मुझे एहसास हुआ है कि कितनी ही महिलाओं ने ऐसा ही महसूस किया है और करती आ रही हैं। मेरा मानना है कि जब हम अपनी कहानियां साझा करने के लिए एक साथ आते हैं, तो यह प्रभावशाली हो सकता है। इस साल मैं इस बातचीत को और भी जोरदार और प्रभावशाली बनाना चाहती हूं। क्योंकि किसी भी महिला को सिर्फ अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

नेहा धूपिया ने कहा कि यह गरिमा और सम्मान का मामला है और अब समय आ गया है कि हम सब इसके लिए खड़े हों। नेहा धूपिया की पहल फ्रीडम टू फीड एक पेरेंटिंग पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक रूप से स्तनपान को सामान्य बनाना है। 2018 में, नेहा ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे, अभिनेता अंगद बेदी से गुरुद्वारे में शादी की थी। उसी साल नवंबर में उन्होंने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा है। उनका एक बेटा भी है।

Previous Post

29 July to 4 August 2025

Next Post

मेरा दिन डायरी लिखने से शुरू होता है-रश्मिका मंदाना

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मेरा दिन डायरी लिखने से शुरू होता है-रश्मिका मंदाना

मेरा दिन डायरी लिखने से शुरू होता है-रश्मिका मंदाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.