Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

फिलीपींस राष्ट्रपति के बयान पर आग-बबूला चीन, बोला- आग से न खेलें

Politics Mirror by Politics Mirror
August 8, 2025
in विदेश
0
फिलीपींस राष्ट्रपति के बयान पर आग-बबूला चीन, बोला- आग से न खेलें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग। भारत के दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने ताइवान युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मार्कोस ने कहा कि अगर चीन और ताइवान में जंग छिड़ती है तो फिलीपींस इससे दूर नहीं रह सकता है। मार्कोस से भारतीय मीडिया ने सवाल किया कि अगर ताइवान युद्ध छिड़ता है तो क्या वह अमेरिकी सेना को अपने संसाधन और सैन्य अड्डे इस्तेमाल करने देंगे। मार्कोस ने इसका जवाब नहीं दिया लेकिन अपने देश की बेहद अहम भौगोलिक स्थितियों का जिक्र किया।

राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के इस बयान पर चीन आगबबूला हो गया है। मनीला में चीन के दूतावास ने इस बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय ने एक चीनी नीति की याद भी फिलीपींस को दिलाई है। मार्कोस ने कहा कि इसके बारे में बहुत व्यवहारिक होने की जरूरत है। अगर ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका में संघर्ष छिड़ता है तो इसका सवाल ही नहीं है कि फिलीपींस इससे बाहर रहे। इसकी वजह हमारी भौगोलिक स्थिति है। मार्कोस ने कहा कि ताइवान का काओहसिउंग इलाका फिलीपींस के लाओआग से फ्लाइट से मात्र 40 मिनट की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि अगर आप इसके बारे में सोचते हैं कि एक पूर्ण युद्ध छिड़ता है तो हम इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कि हम अपने क्षेत्र और हमारी संप्रभुता की रक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी तादाद में फिलीपींस के लोग ताइवान में काम करते हैं। अगर चीन हमला करता है तो यह फिलीपींस के लिए एक बहुत बड़ा मानवीय संकट होगा। बता दें ताइवान में करीब 160,000 लाख फिलीपींस के लोग काम करते हैं। मार्कोस ने कहा कि वह अपने लोगों को वहां से वापस लाने के लिए हर संसाधन का इस्तेमाल करेगा।

मार्कोस के इस बयान पर चीन का विदेश मंत्रालय भडक़ गया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उनका देश इस बयान का कड़ा विरोध करता है। वहीं फिलीपींस में चीनी दूतावास ने फिलीपींस की सरकार से इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फिलीपींस की सरकार ने एक चीन नीति के प्रति प्रतिबद्धता जताई है जिसमें कहा गया है कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है। प्रवक्ता ने कहा कि अब फिलीपींस अपने शब्दों से पीछे हट रहा है जिसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने दावा किया कि फिलीपींस लगातार गलत और उकसाने वाले बयान दे रहा है और दोनों देशों के बीच संबंधों को नुकसान पहुंचा रहा है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन के मुख्य मुद्दों पर फिलीपींस आग से खेलना बंद करे।

Previous Post

जिद पर अड़े ट्रंप बोले- अब भारत से व्यापारिक डील पर कोई बात नहीं होगी

Next Post

मप्र संस्कृति विभाग ने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की, प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र संस्कृति विभाग ने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की, प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार

मप्र संस्कृति विभाग ने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की, प्रसून जोशी-संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय किशोर कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.