Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

मुनीर ने दी भारत को परमाणु हमले की धमकी, कहा- आधी दुनिया ले डूबेंगे

Politics Mirror by Politics Mirror
August 11, 2025
in विदेश
0
मुनीर ने दी भारत को परमाणु हमले की धमकी, कहा- आधी दुनिया ले डूबेंगे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ परमाणु धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा। यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी देश के सेना प्रमुख ने अमेरिकी धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ परमाणु धमकी दी हो। टैम्पा में आयोजित एक ब्लैक-टाई डिनर में पहुंचने मुनीर ने वहां मौजूद लोगों से कहा, हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं, तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे।

मुनीर ने अमेरिकी राजनीतिक और सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ पाकिस्तानी प्रवासियों से भी मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने निवर्तमान अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल कुरील के सेवानिवृत्ति समारोह और एडमिरल ब्रैड कूपर के कार्यभार ग्रहण समारोह में भाग लिया। मुनीर ने कुरिल्ला के नेतृत्व और अमेरिका-पाकिस्तान सैन्य संबंधों में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने ने सैन्य सहयोग पर चर्चा के लिए ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन से भी मुलाकात की और उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया। यह मुनीर का पिछले दो महीनों में दूसरा अमेरिका दौरा था। जून में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से निजी लंच पर मुलाकात की थी।

मुनीर ने भारत के साथ चार दिनों के संघर्ष के बाद दो महीनों में अपनी दूसरी अमेरिकी यात्रा के दौरान सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भारत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम इसे दस मिसाइलों से नष्ट कर देंगे। द प्रिंट के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा, सिंधु नदी किसी भारतीय परिवार की जागीर नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है, अल्हम्दुलिल्लाह। आसिम मुनीर ने भारत की तुलना हाईवे पर दौड़ती मर्सिडीज से और पाकिस्तान को कंकड़-पत्थरों से भरे डंप ट्रक से की।

कहा-भारत मर्सिडीज, पाक डंप ट्रक है
उन्होंने कहा, भारत हाईवे पर फरारी की तरह चमकती हुई मर्सिडीज है, लेकिन हम बजरी से भरा एक डंप ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकराता है, तो किसका नुकसान होगा? मुनीर ने दावा किया कि भारत खुद को एक विश्व गुरु के रूप में पेश करना चाहता है, लेकिन वास्तव में वह इससे बहुत दूर है। उन्होंने कनाडा में एक सिख नेता की हत्या, कतर में आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों की गिरफ्तारी और कुलभूषण जाधव मामले का जिक्र करते हुए दावा किया कि ये घटनाएं भारत की अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में कथित संलिप्तता का अकाट्य प्रमाण हैं।

Previous Post

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ विवादों में घिरी

Next Post

तुर्की में हिली धरती, कई इमारतें, मस्जिदें जमींदोज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
तुर्की में हिली धरती, कई इमारतें, मस्जिदें जमींदोज

तुर्की में हिली धरती, कई इमारतें, मस्जिदें जमींदोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.