Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

नहीं हुआ शुभ-लाभ, तो कांग्रेस ने सामाजिक प्रकोष्ठों पर जड़ा ताला

 विधानसभा चुनाव में प्रभावहीन रहा सामाजिक प्रकोष्ठों का फॉर्मूला

Politics Mirror by Politics Mirror
August 12, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
नहीं हुआ शुभ-लाभ, तो कांग्रेस ने सामाजिक प्रकोष्ठों पर जड़ा ताला
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में समाज के विभिन्न वर्गों को साधने के लिए जो सामाजिक प्रकोष्ठ बनाए थे, वे अब सिर्फ झांकीबाजी प्रकोष्ठ बनकर रह गये हैं। पार्टी की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि सियासी लाभ के लिए बनाए गए सामाजिक प्रकोष्ठ केवल नेताओं की झांकीबाजी का जरिया बनकर रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस संगठन ने सामाजिक प्रकोष्ठों को समाप्त कर दिया है। पार्टी का मानना है कि इससे नेताओं की झांकीबाजी रूकेगी और वे पार्टी की मुख्यधारा के साथ मिलकर कांग्रेस करेंगे।

बता दें कि राजनीतिक शुभ- लाभ के लिए चुनाव के समय विभिन्न जातियों और नेताओं को संतुष्ट करने के लिए राजनीतिक दल प्रकोष्ठ बनाकर नियुक्तियां करते हैं। कांग्रेस ने भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय विभिन्न समाजों के प्रकोष्ठ बनाए। इनके पदाधिकारी अपने वाहन के आगे बड़ी नाम पट्टिका लगाकर घूमते रहे और दावा करते रहे कि वोट प्रभावित होगा पर परिणाम कुछ भी नहीं निकला। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने संगठन वर्ष 2025 में ऐसे प्रकोष्ठों को समाप्त कर दिया है। वहीं, समान प्रकृति वाले प्रकोष्ठों को आपस में मिला दिया है। कुछ में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी तो कुछ में अभी होना बाकी है। पार्टी ने तय किया है कि अब समाजों के अलग-अलग प्रकोष्ठों के स्थान पर अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभाग रहेंगे, इसमें ही विभिन्न जातियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर दिया जाएगा।

ये बोर्ड और प्रकोष्ठ बनाये गये थे
विधानसभा चुनाव 2023 में हर समाज में अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा, स्वर्णकार, कुश, महाराणा प्रताप, जय मीनेश, मां पूरी बाई कीर, देवनारायण सहित अन्य कल्याण बोर्ड गठित किए थे। इसकी देखा-देखी तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी विभिन्न समाज को साधने के लिए मसीह, कोली/कोरी, बंजारा, रजक, बघेल-पाल, सिंधी कल्याण, तैलिक साहू राठौर, बंगाली सहित अन्य प्रकोष्ठ बनाए थे। पार्टी से जुड़े इन समाजों के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सामाजिक सम्मेलन भी किए गए। इसके कारण पार्टी का अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग निष्क्रिय हो गया। परिणाम भी अपेक्षित नहीं रहे।

इसलिये किया था प्रकोष्ठों का गठन
संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि चुनाव परिणामों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी प्रयोग सफल नहीं होगा। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक-एक करके संगठन की कमजोरियों को दूर करने में लगे हैं। उन सभी समाजों के प्रकोष्ठों को समाप्त कर दिया है, जो चुनाव के समय अस्तित्व में आए थे। इन्हें अब विभागों के भीतर प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। वहीं, समान प्रकृति के अलग-अलग जो प्रकोष्ठ थे, उन्हें भी एक किया गया है। जैसे शिक्षक कांग्रेस में ही व्यावसायिक कोचिंग प्रकोष्ठ को मिला दिया है। सद्भावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ को एक करने के साथ धर्म और उत्सव में पुजारी प्रकोष्ठ को समाहित कर दिया है। आउटसोर्स और तकनीकी प्रकोष्ठ को समाप्त कर दिया। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि भले ही चुनाव के समय ऐसे प्रकोष्ठ बनाकर लोगों को उपकृत कर दिया जाता है लेकिन पार्टी को इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। ए

Previous Post

एक्ट्रेस ईशा तलवार के खुलासे ने बॉलीवुड में मचा दी हलचल

Next Post

फिल्म गदर-2 का तारा सिंह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
फिल्म गदर-2 का तारा सिंह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है

फिल्म गदर-2 का तारा सिंह सिर्फ किरदार नहीं, बल्कि एक इमोशन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.