Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

बलूच नेता मीर ने चेताया- तो पूरी दुनिया को विनाश में धकेल देंगे ट्रंप

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in विदेश
0
बलूच नेता मीर ने चेताया- तो पूरी दुनिया को विनाश में धकेल देंगे ट्रंप
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्वेटा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को बलूचिस्तान के विशाल और अप्रयुक्त खनिज संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करके एक ‘रणनीतिक भूल’ की है। बलूच नेता मीर यार बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान अपने दुर्लभ खनिजों का दोहन पाकिस्तान को ऐसे उद्देश्यों के लिए नहीं करने देगा, जो वैश्विक शांति और उसकी स्थिरता को कमजोर करें।

मीर ने बताया कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस ‘लापरवाह और खतरनाक बयानबाजी’ को बढ़ावा दिया। मीर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि दुनिया, खासतौर पर अमेरिका ने अतीत में पाकिस्तान की परमाणु हथियारों तक पहुंच को नजरअंदाज कर एक गंभीर गलती की, जो आज पूरे क्षेत्र में शांति के लिए एक गंभीर खतरा और बोझ बन चुकी है। मीर ने कहा, पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार का अब बेतहाशा प्रचार किया जा रहा है, उनके प्रधानमंत्री बार-बार ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की वकालत करते हैं। ईरान खुलेआम अमेरिका के सहयोगी इजरायल को दुनिया के नक्शे से मिटा देने की धमकी देता है, जबकि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने ‘आधी दुनिया’ को परमाणु विनाश में धकेलने की बात कही है।

मीर ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान को बलूचिस्तान के विशाल खनिज संसाधनों तक उसकी पहुंच प्रदान करता है, तो यह एक लापरवाह कदम होगा, जो न केवल पाकिस्तान, बल्कि बाकी दुनिया को विनाश में धकेल सकता है। इसी खतरे का संकेत सेना प्रमुख असीम मुनीर पहले ही दे चुके हैं।उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तानी चरमपंथियों को बलूचिस्तान के तेल, गैस, यूरेनियम, सोना, चांदी, तांबा और अन्य दुर्लभ खनिज संसाधनों पर अवैध कब्जा करने की इजाजत दी गई, तो उनके आतंकवाद का स्तर विनाशकारी रूप ले लेगा, जो न केवल दक्षिण एशिया बल्कि पूरी दुनिया को खतरे में डाल देगा। मीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापार करना, उसकी आतंकवादी सेना को हथियार देना,या किसी भी रूप में उसके साथ साझेदारी करना, महज ‘लापरवाही’ नहीं, बल्कि ‘वैश्विक आत्मविनाश’ का कार्य है। एक ऐसा दांव है, जो वैश्विक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए पूरी मानवता की सुरक्षा को खतरे में डालेगा।

Previous Post

किम जोंग उन की बहन दक्षिण कोरिया पर भडक़ी…अमेरिका को सुनाई खरी-खोटी

Next Post

पीएम मोदी 25 अगस्त को आयेंगे, मध्यप्रदेश को देंगे पीएम मित्रा पार्क की सौगात

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पीएम मोदी 25 अगस्त को आयेंगे, मध्यप्रदेश को देंगे पीएम मित्रा पार्क की सौगात

पीएम मोदी 25 अगस्त को आयेंगे, मध्यप्रदेश को देंगे पीएम मित्रा पार्क की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.