Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

सीएम बोले-कोई गलत काम करे, तो मेरी तरफ से पुलिस को पूरी छूट

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने डायल-112 को दिखाई हरी झंडी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 14, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
सीएम बोले-कोई गलत काम करे, तो मेरी तरफ से पुलिस को पूरी छूट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डायल-100 का नाम अब डायल-112 हुआ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में डायल-112 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में डायल-100 का नाम बदलकर डायल-112 कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की डायल-112 देश के कदम के साथ कदम मिलाने का काम करेगा। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है। यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा। संकट की हर घड़ी में डायल-112 एक कॉल पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत काम करता है, तो मेरी ओर से पुलिस को पूरी छूट है, कि वह खुलकर कार्रवाई करे।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग डायल 100 ने त्वरित सहायता देने का काम किया है। शुरुआत में एक हजार वाहन लगाए गए थे। कोविड लॉक डाउन में लाखों व्यक्तियों की सहायता डायल 100 ने की है। यह सेवा पांच साल के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में 1200 वाहनों की डीपीआर जनवरी 2025 में मंजूर हुई थी। श्री मकवाना ने कहा कि डायल 112 के रूप में शुरू हो रही नई योजना 972 करोड़ रुपये की पंचवर्षीय योजना है। इसमें नागरिकों के नम्बर की गोपनीयता बनी रहेगी। एजेंसी और पुलिस स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

नई तकनीक से लैस है नई डायल-112
डायल-112 का नया कॉन्टैक्ट सेंटर शिफ्ट में 100 एजेंट की क्षमता वाला होगा, जिसमें 40 सीटों का डिस्पैच यूनिट है। पीआरआई लाइनों से एसआईपी आधारित ट्रंक लाइन पर माइग्रेशन होगा, ताकि 112 पर कॉल एक्सेस अधिक सहज हो। नागरिकों और एफआरवी के बीच संपर्क को बेहतर बनाते हुए गोपनीयता बनाए रखने के लिए नंबर मास्किंग समाधान। एफआवी के रख-रखाव को ट्रैक करने हेतु समग्र फ्लीट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर। चैटबॉट जैसे नॉन-वॉयस माध्यमों द्वारा नागरिकों से संवाद और शिकायतों की ट्रैकिंग। नागरिकों और पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष मोबाइल ऐप्स। पारदर्शिता के लिए एफआरवी में डेशबोर्ड, कैमरा और बॉडी वॉर्न कैमरा की व्यवस्था।

डायल 112- एक ही नंबर पर मिलेगी ये सेवाएं
डायल-112 सेवा शुरू होने के बाद अब पुलिस (100), स्वास्थ्य, एम्बुलेंस (108), अग्रिशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), सायबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाइवे एक्सीडेंट रिस्पासं (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइन्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 की उपलब्ध होगी।

Previous Post

MP : एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

Next Post

सेमी कंडक्टर से लेकर जेट इंजन तक…लाल किले से मोदी ने खींच दी सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की लकीर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सेमी कंडक्टर से लेकर जेट इंजन तक…लाल किले से मोदी ने खींच दी सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की लकीर

सेमी कंडक्टर से लेकर जेट इंजन तक...लाल किले से मोदी ने खींच दी सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत की लकीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.