Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

स्वस्थ शरीर, उम्दा पाचन के लिये कफ, पित्त, वात की समझ जरूरी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 19, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
स्वस्थ शरीर, उम्दा पाचन के लिये कफ, पित्त, वात की समझ जरूरी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार, हर काल के दौरान शरीर की प्रकृति और पाचन शक्ति बदलती है, इसलिए उसी के अनुरूप भोजन का चुनाव करना लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में दिन को अलग-अलग काल में बांटकर खानपान तय करने की परंपरा है, ताकि पाचन तंत्र सक्रिय रहे और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे। यह विभाजन तीन मुख्य दोषों कफ, पित्त और वात के आधार पर किया गया है। सही समय पर सही भोजन से ऊर्जा संतुलित रहती है, जबकि गलत समय पर अनुचित आहार लेने से पेट की समस्याएं, थकान, आलस और वजन बढऩे जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सुबह 6 से 10 बजे का समय कफ काल का होता है। सुबह का समय कफ काल कहलाता है, जब शरीर स्वभाव से भारी और ठंडा रहता है। इस समय दिन की शुरुआत गुनगुने पानी, त्रिफला जल या सादा पानी से करना चाहिए।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि पपीता, सेब, अंजीर जैसे हल्के और आसानी से पचने वाले फल ऊर्जा प्रदान करते हैं और पाचन को सक्रिय करते हैं। एक चुटकी शहद या हल्का पंचकर्म ड्रिंक भी लाभकारी है। इस समय दूध, तली-भुनी और भारी चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को सुस्त कर सकती हैं और आलस बढ़ा सकती हैं। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे का समय पित्त काल का होता है। यह दिन का वह समय है जब पाचन अग्नि सबसे तेज होती है और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर सकता है। इस दौरान रोटी, दाल, मौसमी सब्जियां, चावल और घी वाला संतुलित भोजन सबसे उपयुक्त है। गुनगुना पानी पीना पाचन में सहायक है। दही, खट्टे फल और मीठी ड्रिंक से बचना चाहिए, खासकर गर्मियों में, ताकि पाचन में असंतुलन और पेट की तकलीफ न हो। यह दिन का मुख्य भोजन होना चाहिए, जो शाम तक ऊर्जा बनाए रखे। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक का समय हल्के स्नैक्स का है। दोपहर बाद ऊर्जा में कमी महसूस होती है, इसलिए इस समय हल्के और पचने में आसान स्नैक्स लेना फायदेमंद है।

कब क्या खाना है, इसका ज्ञान जरूरी

सौंफ, धनिया या जीरे की हर्बल चाय पाचन को सहारा देती है और थकान दूर करती है। भिगोए हुए बादाम, अखरोट या अन्य ड्राई फ्रूट्स से अच्छे फैट और प्रोटीन मिलते हैं। इस समय फल खाने से बचना बेहतर है, क्योंकि यह गैस और पाचन संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है। शाम को भारी नाश्ता करने के बजाय भुना हुआ चना या स्प्राउट्स अच्छा विकल्प है। यह प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स का स्रोत है, जो रात के खाने तक भूख नियंत्रित रखता है। इस समय तली-भुनी और मसालेदार चीजों से दूरी बनाना चाहिए, ताकि पाचन प्रभावित न हो। वहीं रात 8 से 10 बजे तक का समय हल्का डिनर का है। आयुर्वेद रात का खाना हल्का और जल्दी करने की सलाह देता है। खिचड़ी, मूंग दाल का सूप या स्टीम्ड सब्जियां इस समय के लिए आदर्श हैं। भारी, मसालेदार या तैलीय भोजन रात में पाचन को धीमा कर देता है और नींद पर नकारात्मक असर डाल सकता है। हल्का डिनर लेने से शरीर को रिपेयर और रिकवरी में मदद मिलती है, जिससे अगली सुबह ताजगी महसूस होती है।

Previous Post

जीपीटी-5 को मात देने आ गया ‘एपीआई’, टेक इंडस्ट्री में मची हलचल

Next Post

ये एक्ट्रेस लड़ रही कैंसर से जंग, जन्मदिन पर लिखी भावुक पोस्ट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ये एक्ट्रेस लड़ रही कैंसर से जंग, जन्मदिन पर लिखी भावुक पोस्ट

ये एक्ट्रेस लड़ रही कैंसर से जंग, जन्मदिन पर लिखी भावुक पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.