Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बेस्ट चुनाव में ठाकरे बंधुओं का सूफड़ा साफ, नहीं जीत सके एक भी सीट

शशांकराव पैनल ने मारी बाजी, सहकार समृद्धि पैनल ने जीती 7 सीटें

Politics Mirror by Politics Mirror
August 20, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
बेस्ट चुनाव में ठाकरे बंधुओं का सूफड़ा साफ, नहीं जीत सके एक भी सीट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित बेस्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव 2025 में ठाकरे बंधुओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पहली बार एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उनका उत्कर्ष पैनल एक भी सीट नहीं जीत सका। यह नतीजा ठाकरे समूह और मनसे के लिए बड़ा झटका है। खासकर ऐसे समय में जब दोनों पार्टियां आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव एक साथ लडऩे की तैयारी कर रही हैं।

बेस्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी चुनाव के लिए 18 अगस्त को मतदान हुआ था। मतगणना मंगलवार को होनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण देरी से शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। बेस्ट पटपेढ़ी की कुल 21 सीटों के लिए हुए चुनाव में शशांकराव पैनल ने बाजी मारते हुए 14 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महायुति समर्थित सहकार समृद्धि पैनल ने 7 सीटें अपने नाम कीं, जबकि ठाकरे ब्रदर्स का उत्कर्ष पैनल पूरी तरह साफ हो गया और 0 सीट पर सिमट गया।

ठाकरे गुट की शिवसेना ने बेस्ट पटपेढ़ी में पिछले 9 सालों से पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन इस बार नतीजों ने न सिर्फ उनकी सत्ता छीन ली, बल्कि उद्धव और राज ठाकरे की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना की बेस्ट कामगार सेना और राज ठाकरे की मनसे की कामगार कर्मकार सेना ने गठबंधन बनाकर उत्कर्ष पैनल उतारा था। दूसरी ओर, महायुति ने बीजेपी विधायक प्रसाद लाड, प्रवीण दरेकर, नितेश राणे और शिंदे गुट की किरण पावस्कर की ताकत को मिलाकर सहकार समृद्धि पैनल उतारा। बेस्ट वर्कर्स यूनियन समर्थित शशांकराव पैनल ने भी सभी 21 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए और शानदार जीत हासिल की। इन नतीजों के बाद साफ है कि ठाकरे ब्रदर्स की पहली चुनावी साझेदारी अग्निपरीक्षा में नाकाम रही और उन्हें भविष्य की राजनीति में नई रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है।

Previous Post

परदे के पीछे…पूर्व ओएसडी का मंत्री बंगले पर जलवा

Next Post

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.