Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Politics Mirror by Politics Mirror
August 20, 2025
in देश
0
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले- थप्पड़ मारे जाने की बात गलत

नई दिल्ली। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने के मामले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सौंपने के बाद शख्स ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ चल रही है और घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकडक़र खींचने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की हुई और उनका सिर टेबल के कोने से टकरा गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने गुप्ता की स्थिति स्थिर बताई है, हालांकि वह सदमे में हैं। सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता को मजबूत महिला बताते हुए कहा कि वह अपने दैनिक काम और जनसुनवाई जारी रखेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। उन्हें सिर में चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। शुरुआती जानकारी में आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। उसकी उम्र 41 साल है और पुलिस हिरासत में उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस बीच आजतक को आरोपी की तस्वीर मिली है।सूत्रों के मुताबिक, शख्स का कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के बारे में और भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है, और उसका आधार कार्ड जारी किया गया है।

किसने क्या-कहा
इस हमले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर दिल्ली की सीएम सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी या महिला की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहें। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा, वह दिन-रात दिल्ली के लिए सोचती हैं। विपक्ष यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा कि मुख्यमंत्री घंटों जनता के बीच बैठती हैं और उनसे सीधा संवाद करती हैं। सिरसा ने कहा कि इस घटना के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है और पुलिस सभी तथ्यों को सामने लाएगी।

Previous Post

बेस्ट चुनाव में ठाकरे बंधुओं का सूफड़ा साफ, नहीं जीत सके एक भी सीट

Next Post

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा, प्रस्तावक बने पीएम मोदी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा, प्रस्तावक बने पीएम मोदी

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा, प्रस्तावक बने पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.