Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

अब अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करेगा एआई

Politics Mirror by Politics Mirror
August 21, 2025
in विदेश
0
अब अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करेगा एआई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आने वाले समय में लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने और उनका पालन-पोषण करने में मदद करेगा। ओपनएआई के चीफ एग्जिक्यूटिव सैम ऑल्टमैन ने घटती जन्म दर को दुनिया की बड़ी समस्या करार देते हुए कहा है कि आने वाले सालों में परिवार और समुदाय का निर्माण समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।

इस साल पिता बने ऑल्टमैन ने पितृत्व (पेरेंटहुड) को अपने जीवन का अद्भुत अनुभव बताया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे अपनाना चाहिए। ऑल्टमैन का मानना है कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) समाज की संरचना को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि एजीआई की दुनिया में लोगों के पास अधिक समय, संसाधन और क्षमताएं होंगी, जिससे बच्चों की परवरिश आसान हो जाएगी और परिवारों को समृद्धि के साथ बेहतर समर्थन मिलेगा। उनके मुताबिक, परिवार और समुदाय एजीआई के बाद की दुनिया में कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिता बनने के शुरुआती हफ्तों में वे लगातार चैटजीपीटी से सवाल पूछते रहते थे। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल करना भी एआई के उपयोग का एक व्यावहारिक उदाहरण हो सकता है।

मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चे शायद कभी एआई को मात नहीं दे पाएंगे, लेकिन वे हमसे कहीं ज्यादा काबिल होंगे और तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करेंगे। ऑल्टमैन का यह बयान सिलिकॉन वैली में परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी सोच का हिस्सा है। एक्सएआई के संस्थापक एलन मस्क भी लंबे समय से गिरती जन्म दर पर चिंता जता चुके हैं। मस्क, जो खुद कई बच्चों के पिता हैं, ने 2022 में चेतावनी दी थी कि कम होती जनसंख्या सभ्यता के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने मजाक में कहा था कि वे कम जनसंख्या संकट से निपटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Previous Post

हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा

Next Post

चीनी वैज्ञानिक का प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा…अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चीनी वैज्ञानिक का प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा…अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे

चीनी वैज्ञानिक का प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा...अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.