Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home टेक्नालाजी

चीनी वैज्ञानिक का प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा…अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे

Politics Mirror by Politics Mirror
August 21, 2025
in टेक्नालाजी, विदेश
0
चीनी वैज्ञानिक का प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा…अब रोबोट पैदा करेगा बच्चे
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजिंग। चीनी वैज्ञानिक दुनिया का पहला ऐसा प्रेग्नेंसी रोबोट बनाने का दावा कर रहे हैं, जो कृत्रिम गर्भाशय के जरिए इंसानी बच्चे को जन्म दे सकेगा। काइवा टेक्नोलॉजी के संस्थापक डॉ. झांग क्यूफेंग का कहना है कि 2026 तक इसका प्रोटोटाइप तैयार हो सकता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये होगी।
इसमें कृत्रिम गर्भाशय होगा, जिसमें एम्नियोटिक फ्लूइड और पोषण पहुंचाने के लिए ट्यूब लगी होगी। यह गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक की प्रक्रिया को संभालने में सक्षम होगा। 2017 में अमेरिका में बायोबैग प्रयोग से यह साबित हो चुका है कि समय से पहले जन्मे मेमने को कृत्रिम गर्भाशय में जीवित रखा जा सकता है।

डॉ क्यूफेंग का कहना है कि निषेचन और भ्रूण प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रियाएं अभी भी रोबोट में दोहराना कठिन हैं। मां के गर्भ में हार्मोन और प्रतिरक्षा प्रणाली की भूमिका को तकनीकी रूप से पूरी तरह कॉपी करना संभव नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंसानी बच्चों के लिए यह तकनीक सुरक्षित बनने में अभी 10-20 साल लग सकते हैं। हालांकि इसे बांझपन की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए नया विकल्प माना जा रहा है। समय से पहले जन्मे बच्चों को बचाने में मददगार होगा। भविष्य में घटती जन्म दर वाले देशों के लिए समाधान।

मां-बच्चे के भावनात्मक संबंध प्रभावित होंगे?
अंडाणु और शुक्राणु की आपूर्ति को लेकर कानूनी और नैतिक दुविधा तो होगी ही, इसके साथ ये रोबोट प्रेग्नेंसी महिलाओं की भूमिका और पारिवारिक ढांचे पर असर डाल सकती है। फिलहाल यह तकनीक विज्ञान की प्रयोगशाला से बाहर आने में समय लेगी। अभी निकट भविष्य में रोबोट से इंसानी बच्चे पैदा करना संभव नहीं है, लेकिन समय से पहले जन्मे शिशुओं को बचाने में यह तकनीक क्रांतिकारी साबित हो सकती है।

Previous Post

अब अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करेगा एआई

Next Post

अफगानिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, 73 की मौत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अफगानिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, 73 की मौत

अफगानिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, 73 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.