Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

शिल्पा ने दिये योग टिप्स…योगासन से झुकना या बैठना हो जाता है आसान

Politics Mirror by Politics Mirror
August 30, 2025
in जीवन शैली, मनोरंजन, स्वास्थ्य
0
शिल्पा ने दिये योग टिप्स…योगासन से झुकना या बैठना हो जाता है आसान
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए योग के टिप्स देते हुये योग के फायदे बताये हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि कैसे योग पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है। उन्होंने लिखा कि कुछ योगासन से झुकना या बैठना आसान हो जाता है।

एक्ट्रेस शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह योगासन करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, जब आप योग मैट पर हों, तो बस उसी पल में रहें। अभिनेत्री ने आसन के बारे में भी जानकारी दी। समझाते हुए लिखा, ये पोज पैरों की निचली मांसपेशियों को लचीला बनाता है खासकर कूल्हों, हैमस्ट्रिंग्स (जांघ के पिछले हिस्से), अंदरूनी जांघों और ग्रोइन को अच्छे से खींचता है। रोजमर्रा की हरकतें जैसे नीचे झुकना या बैठना (स्क्वाट करना) आसान हो जाती हैं। कूल्हों की जकडऩ कम होती है और वहां की हड्डियां और मांसपेशियां ज्यादा खुलती हैं। टखनों और घुटनों में रक्तसंचार बढ़ता है जिससे वे मजबूत बनते हैं। पेल्विक (शरीर के निचले हिस्से) की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच और मजबूत करता है। शरीर का संतुलन और स्थिरता बेहतर होती है यह पेट और आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर का नियंत्रण बढ़ता है। शिल्पा हमेशा खुद को फिट रखने पर जोर दिया करती हैं। इसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं। उन्होंने जिम के जरिए अपनी ताकत और लचीलापन बढ़ाया है।

इससे पहले शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे कार्डियो एक्सरसाइज करके कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वीडियो में वह जंपिंग जैक्स, स्टैंडिंग क्रंचेस, और जुम्बा डांस करती नजर आ रही थीं। शिल्पा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, फिट रहने का सफर बोरिंग नहीं होना चाहिए। किसने कहा कि कैलोरी बर्न करना मजेदार नहीं हो सकता? यह मेरा तरीका है। यह कैलोरी फैट को घटाने के साथ-साथ फेफड़ों को भी मजबूत करती है। बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा न सिर्फ अपने अभिनय के लिए चर्चाओं में रहती हैं बल्कि अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और पॉजीटिव सोच के लिए भी चर्चा में रहती हैं।

Previous Post

टैरिफ को लेकर कोर्ट फैसले से दुखी हुए ट्रंप बोले, तो अमेरिका बर्वाद हो जाएगा

Next Post

फिर उड़ीं गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरें

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
फिर उड़ीं गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरें

फिर उड़ीं गोविंदा-सुनीता के तलाक की खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.