Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

बेरोजगारी, परिवारवाद, नेताओं की मौज मस्ती…नेपाल में हिंसा के पीछे !

Politics Mirror by Politics Mirror
September 10, 2025
in विदेश
0
बेरोजगारी, परिवारवाद, नेताओं की मौज मस्ती…नेपाल में हिंसा के पीछे !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काठमांडू। नेपाल में केपी ओली सरकार के तख्तापलट के साथ भडक़ी हिंसा हुई पूरी दुनिया को चौंका रही है। इस हिंसा के पीछे तमाम राजनैतिक कारणों के अलावा भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अमीर-गरीब की बढ़ती खाई और बेरोजगारी को माना जा रहा है। यहां आम आदमी को पर्याप्त शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। ऐसे हालातों के बीच नेताओं, उनके बच्चों और उनके सगे-संबंधियों के ऐशोआराम और मौज मस्ती की जिंदगी आम जनता को लंबे समय से खलती रही है।

नेपाल की राजनीति में परिवारवाद राजधानी काठमांडू से लेकर गांव-कस्बों तक फैला हुआ है। नेपाली कांग्रेस में देउबा परिवार के कई सदस्य राजनीति में हैं। केपी ओली की रिश्तेदार अंजन शक्य को नेशनल असेंबली सदस्य बनाने की सिफारिश की गई और राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति भी कर दी। ऑस्ट्रेलिया, कतर, बांग्लादेश और स्पेन के लिए नेपाल के राजदूत के चुनाव पर गंभीर सवाल उठे।

आरोप हैं कि इनमें से कई नेताओं के रिश्तेदार या नजदीकी थे, जबकि योग्य लोगों की अनदेखी कर दी गई। महेश दहाल को ऑस्ट्रेलिया का राजदूत बनाया गया, जो माओवादी नेता प्रचंड (पुष्प कमल दहाल) के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। नारद भारद्वाज को कतर भेजा गया। वह केपी शर्मा ओली के भरोसेमंद बताए जाते हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं ने नेताओं के बच्चों की ऐशो-आराम वाली जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। संसद परिसर तक पहुंचे युवाओं ने नारे लगाए कि हमारा टैक्स, तुम्हारी रईसी नहीं चलेगी। ये सिर्फ गुस्से-गुबार का इजहार नहीं है, बल्कि एक डिजिटल विद्रोह है जो अब सडक़ों पर दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया बैन ने बस उस आग में घी डालने का काम किया, जिसके पीछे लंबे समय से जमा हताशा और आक्रोश पल रहा था।

Previous Post

उपराष्ट्रपति चुनाव…क्रॉस वोटिंग करने वाले 15 गद्दारों की विपक्ष को तलाश

Next Post

एक और जंग की आहट… इजरायल ने अब कतर पर किया हमला, इस्लामिक देशों में हडक़ंप

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक और जंग की आहट… इजरायल ने अब कतर पर किया हमला, इस्लामिक देशों में हडक़ंप

एक और जंग की आहट... इजरायल ने अब कतर पर किया हमला, इस्लामिक देशों में हडक़ंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.