Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे- भाजपा की सुदर्शना नेत्री की दंबगई..!

Politics Mirror by Politics Mirror
September 12, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे- भाजपा की सुदर्शना नेत्री की दंबगई..!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अब तक तो भाजपा के भाईसाबों की दबंगई के किस्से सुने थे। लेकिन इस बार भाजपा की एक सुदर्शना नेत्री के दंबगई का किस्सा चर्चाओं में हैं। राजनीति से लेकर प्रापर्टी के धंधे तक सुदर्शना नेत्री हर जगह अपने रंग दिखा रही हैं। सुदर्शना नेत्री ने भोपाल के हमीदिया रोड की करोड़ों की एक प्रापर्टी पर जबरन ऐसा कब्ज़ा जमाया है मानो उनकी दादी-नानी की विरासत हो। प्रापर्टी मालिक बेचारा! अपनी प्रापर्टी के लिए दफ़्तर-दफ्तर भटक रहा है। लेकिन सुदर्शना नेत्री का पैर हिलने का नाम नहीं ले रहा है। बताते हैं कि सुदर्शना नेत्री मप्र और दिल्ली के कुछ बड़े भाजपा नेताओं की सर्वप्रिय हैं। शायद इसी सर्वप्रियता की वजह से प्रशासन उन्हें बेदखल करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

पुत्र के भाषण ने पिता महापौर का पसीना छुटाया

इंदौर की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया, जब महापौर पुत्र ने स्कूल की वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोदी सरकार पर ही तीर छोड़ दिए। भाषण चूंकि ओजस्वी था, इसलिए मंच पर मौजूद तमाम अतिथि नेताओं ने तो जमकर तालियां बजाई, लेकिन महापौर का पसीना छूट गया। महापौर पुत्र ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की नीतियों और पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट- बुलेट ट्रेन’ पर ऐसे कटाक्ष किये कि, अतिथि-श्रोता सब हतप्रभ रह गए। इसमें दोराय नहीं कि महापौर पुत्र का भाषण ओजस्वी था। लेकिन देखना यह होगा कि आगे पुत्र का ‘ओजस्वी भाषण’ महापौर को वाहवाही दिलाता है या फिर उनकी राजनीति नैया में तूफान लाता है।

भाजपा में आकर पछता रहे नेताजी

राजधानी से सटे जिले के श्रीमंत के खासमखास एक नेताजी (विधायक/पूर्व मंत्री) कांग्रेस छोडक़र भाजपा की शरण में चले गए थे। अब अपने ही फैसले पर हाथ मलते फिर रहे हैं। अपनी ही विधानसभा में मतदाताओं से हाथ जोडक़र माफी मांगते और यह कहते घूम रहे हैं कि भूल हो गई । भाजपा में जाना मेरी जिंदगी का सबसे ग़लत फैसला था। भाजपा में मेरा राजनीतिक भविष्य चौपट हो गया। बता दें भाजपा में शामिल होने के बाद ये नेताजी तत्कालीन शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री तो बने थे, लेकिन थोड़े दिनों के लिए। उसके बाद से नेताजी संगठन में पद और सरकार में कुर्सी के लिए तरस रहे हैं। और बता दें कि राजनीतिक तनाव से मुक्ति के लिए कांग्रेस में पुन: वापसी की जुगत भी तलाश रहे हैं।

साहब हो रहे बगुला भगत

प्रदेश के एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी इन दिनों बगुला भक्ति कर रहे हैं। साहब ने कई धार्मिक पुस्तकें तो लिखी ही डाली हैं। इसके साथ धार्मिक आयोजनों में श्रीमदभागवद् गीता और रामायण पर बौद्धिक विलास कर लोगों को खूब धार्मिक ज्ञान बांट रहे हैं। ये वो साहब हैं जिनका तत्कालीन सरकार में खासा रूतबा रहा है। जिन पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। साहब की इस भक्ति पर नारदजी कहते हैं कि-मन मैला तन उजला बगुला कपटी अंग । तासों तो कौआ भला तन मन एक ही रंग ।

ईमानदारी से तो इतनी आलीशान कोठी नहीं बन सकती!

प्रदेश के तेज तर्रार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, जिनकी आईएएस धर्म पत्नी राज्य मंत्रालत्र में प्रमुख सचिव स्तर की अधिकारी हैं, की कोठी इन दिनों राज्य मंत्रालय के गलियारों में चर्चाओं में है। चर्चा में इसलिए कि, ये साहब-साहिबा प्रदेश के ईमानदार अफसरों में शुमार हैं और इतनी आलीशान कोठी ईमानदारी की कमाई से बन नहीं सकती है। अब जब कोठी की चर्चा चल पड़ी है, तो ईमानदार साहब-साहिबा सफाई देते फिर रहे हैं कि, हमने ये कोठी तो पुस्तैनी जमा कमाई बनाई है। सच है, ईमानदारी की कमाई से कोई इतनी आलीशान कोठी बना सकता है क्या?

Previous Post

मध्यप्रदेश भाजपा : पितृपक्ष के बाद होगा टीम हेमंत का ऐलान!

Next Post

हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.