Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

Politics Mirror by Politics Mirror
September 13, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल/मंदसौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। दरअसल गांधी सागर अभयारण्य में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के दौरान उनके बैलून के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। घटना के समय मुख्यमंत्री बैलून के भीतर ही मौजूद थे। हालांकि, आग भडक़ते ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा तुरंत ही मुख्यमंत्री यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी के साथ आग पर भी काबू पा लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट शनिवार सुबह पहुंचे थे और यहां उन्होंने बोटिंग का लुत्फ भी लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के सफर का रोमांच लेने निकले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जब मुख्यमंत्री डॉ यादव बैलून में सवार हुए, उस समय हवा तेज हो गई और बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। हॉट एयर बैलून एक्सपर्ट की मानें तो सुबह 6 से 7.30 बजे का समय हवा की रफ्तार न के बराबर होती है। चूंकि हॉट एयर बैलून में हवा की रफ्तार जीरो होनी चाहिए, अत: यह समय उचित माना जाता है। दुर्घटना जब हुई उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हवा के तेज रुख के चलते बैलून उड़ान नहीं भर पाया और इसी दौरान आग ने बैलून के निचले हिस्से को अपने शिकंजे में ले लिया। आगे और तेज भडक़ती और कोई बड़ा हादसा होता इससे पहले ही मुख्यमंत्री यादव को सकुशल हॉट ऐयर बैलून से बाहर निकाल लिया गया।

घटना को लेकर प्रशासन का कहना है सुरक्षा मानकों में कोई चूक नहीं हुई। मंदसौर की कलेक्टर अदिती गर्ग ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री केवल हॉट एयर बैलून को देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, कि कुछ माध्यमों में भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें। हॉट ऐयर बैलून में लगी आग से भले ही बड़ी दुर्घटना टल गई हो, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

परदे के पीछे- भाजपा की सुदर्शना नेत्री की दंबगई..!

Next Post

संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की

संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.