Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की

Politics Mirror by Politics Mirror
September 13, 2025
in देश, मनोरंजन
0
संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली। उप्र के बरेली स्थित अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर शनिवार तडक़े 3 बजे कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा के घर पर कई राउंड गोलीबारी की और फरार हो गए। इस फायरिंग की जिम्मेदारी दो कुख्यात गैंगस्टरों- रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने सोशल मीडिया पर ली है। इन गैंगस्टरों ने एक पोस्ट में लिखा कि यह हमला संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया।हाल ही में दिशा पाटनी की छोटी बहन खुशबू पाटनी ने संत प्रेमानंद महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी की थी। गैंगस्टरों ने इसी को आधार बनाकर इस फायरिंग को धार्मिक अपमान का बदला बताया है।

आरोपियों द्वारा फायरिंग दिशा पाटनी के पारिवारिक निवास विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली पर की गई। यह घर दिशा के पिता, रिटायर्ड सीओ (पुलिस अधिकारी) जगदीश पाटनी का है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। जय श्रीराम… आज जो दिशा पाटनी/खुशबू पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। इन लोगों ने हमारे पूज्य संतों और सनातन धर्म का अपमान किया था। ये सिर्फ ट्रेलर है, अगर दोबारा किसी ने हमारे धर्म के खिलाफ कुछ बोला, तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। गैंगस्टरों ने यह भी कहा कि यह चेतावनी सिर्फ दिशा पाटनी के लिए नहीं, बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए है। जो भी धर्म या संतों के खिलाफ बोलेगा, उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

बरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं, जिनका नेतृत्व एसपी सिटी और एसपी क्राइम कर रहे हैं। परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग की सूचना मिली है। सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज़ी से काम किया जा रहा है।

Previous Post

हॉट एयर बैलून में लगी आग, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ यादव बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

Next Post

सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक

सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.