Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक

Politics Mirror by Politics Mirror
September 13, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कई लोग दफ्तर से लौटने के बाद रात 9 से 10 बजे के बीच भोजन करते हैं तो कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हुए स्नैक्स खाते रहते हैं। यह आदत धीरे-धीरे शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होती है। आयुर्वेद और प्राचीन शास्त्रों में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख मिलता है कि सूर्यास्त के बाद देर से भोजन करना पाचन तंत्र के लिए हानिकारक है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और ऐसे में भारी भोजन शरीर को सही ढंग से पच नहीं पाता। इसका असर नींद से लेकर वजन और कई गंभीर बीमारियों तक पड़ता है। दरअसल, हमारे शरीर का पाचन तंत्र दिन के समय सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। सूरज ढलने के बाद शरीर धीरे-धीरे आराम की स्थिति में जाना शुरू करता है। ऐसे में अगर आप रात को भारी भोजन करते हैं तो भोजन के पचने में कठिनाई होती है, जिससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। यही नहीं, देर रात खाने की आदत डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, देर से भोजन करने वालों में नींद की समस्या आम हो जाती है। उन्हें नींद आने में परेशानी होती है या फिर बार-बार नींद टूट जाती है। यह स्थिति मानसिक तनाव और थकान को भी बढ़ाती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि रात का भोजन हमेशा हल्का और जल्दी होना चाहिए। प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख है कि सूर्यास्त के बाद शरीर की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है और इस समय भारी खाना शरीर को भीतर से कमजोर बना देता है। यही कारण है कि पारंपरिक रूप से परिवारों में रात का खाना जल्दी और हल्का खाने की परंपरा रही है। हालांकि, आज की व्यस्त जीवनशैली में हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता। यदि देर रात भूख लग जाए तो भारी खाना खाने से बचना चाहिए। उसकी जगह हल्के और हेल्दी विकल्प अपनाए जा सकते हैं, जैसे एक कटोरी सूप, सलाद या उबली हुई सब्जियां, हल्का दलिया या फिर गुनगुना दूध। ये चीजें शरीर पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालतीं और नींद भी बाधित नहीं करतीं।

सही आदतें अपनाने के लिए जरूरी है कि रात का भोजन शाम 7 बजे तक कर लिया जाए, डिनर हल्का रखा जाए, खाने के बाद थोड़ी देर टहला जाए और देर रात भूख लगने पर सिर्फ हल्का स्नैक या लिक्विड लिया जाए। इन आदतों को अपनाने से न केवल पाचन दुरुस्त रहता है, बल्कि मोटापा और बीमारियों से भी बचाव होता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि दिन में भरपेट भोजन करना और रात का खाना हल्का रखना ही सेहत के लिए सबसे उपयुक्त है। सुबह और दोपहर का समय पाचन तंत्र के लिए सबसे सक्रिय माना जाता है, इसलिए यदि मीठा या भारी भोजन करना हो तो उसी दौरान करना चाहिए।

Previous Post

संत प्रेमानंद पर टिप्पणी से गैंगस्टर्स नाराज, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की

Next Post

अल्बानिया के पीएम ने अपनी सरकार में ‘एआई’ को कैबिनेट मंत्री बनाया

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अल्बानिया के पीएम ने अपनी सरकार में ‘एआई’ को कैबिनेट मंत्री बनाया

अल्बानिया के पीएम ने अपनी सरकार में ‘एआई’ को कैबिनेट मंत्री बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.