Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

गयाजी का अनोखा मंदिर…जहां जीते-जी श्राद्ध और पिंडदान करने आते हैं लोग

Politics Mirror by Politics Mirror
September 15, 2025
in जीवन शैली, धर्म / ज्योतिष
0
गयाजी का अनोखा मंदिर…जहां जीते-जी श्राद्ध और पिंडदान करने आते हैं लोग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गया। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार हर साल पितृपक्ष के 15 दिनों तक लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करते हैं। देशभर में लाखों लोग अपने पितरों की आत्मा की मुक्ति के लिए गयाजी जाते हैं। आमतौर पर पिंडदान किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद होता है, लेकिन भारत में एक और अनोखी परंपरा भी देखने को मिलती है। बिहार के गयाजी स्थित जनार्दन मंदिर में लोग जीते-जी श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। अब सवाल उठता है कि यह परंपरा क्यों खास है, लोग जीते-जी पिंडदान क्यों करते हैं चलिए बताते हैं।

गयाजी का जनार्दन मंदिर बाकी मंदिरों से बिल्कुल अलग माना जाता है। यह मंदिर भस्मकूट पर्वत पर पत्थरों से बना हुआ है। मंदिर में भगवान विष्णु जनार्दन रूप में विराजमान हैं। आमतौर पर श्राद्ध और पिंडदान मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए होते हैं, लेकिन इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां जीवित व्यक्ति स्वयं अपना श्राद्ध और पिंडदान करता हैं। पिंडदान की परंपरा हजारों साल पुरानी है, जो कि आज भी उतनी ही आस्था और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। इसी अनोखी परंपरा के कारण जनार्दन मंदिर श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से प्रसिद्ध है। खासकर पितृपक्ष के दिनों में यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

जनार्दन मंदिर में हर कोई अपना पिंडदान नहीं करता है। यह परंपरा कुछ खास परिस्थितियों में निभाई जाती है। जिन लोगों की कोई संतान नहीं है, या फिर परिवार में पिंडदान करने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोग मृत्यु से पहले स्वयं मंदिर में आकर अपना पिंडदान करते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग जो परिवार होते हुए भी वैराग्य या संन्यास ले लेते हैं, वे भी मंदिर में आकर अपना पिंडदान करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वे जीवन-मरण के बंधन से मुक्त हो जाते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है।

कैसे पहुंचे जर्नादन मंदिर
जनार्दन मंदिर तक पहुंचना काफी आसान है, क्योंकि यह प्रमुख परिवहन मार्गों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर के सबसे पास का बड़ा रेलवे स्टेशन गयाजी जंक्शन है, जो यहां से करीब 10-12 किलोमीटर दूर है। स्टेशन से आप आसानी से ऑटो, टैक्सी या स्थानीय बस लेकर मंदिर पहुंच सकते हैं। निकट गया का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया एयरपोर्ट है, जो मंदिर से लगभग 15-18 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से आप टैक्सी या कैब बुक करके सीधे मंदिर जा सकते हैं।ा का अभिन्न हिस्सा है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद मामले की अगली सुनवाई में कानून की संवैधानिक वैधता पर विस्तृत बहस होगी।

Previous Post

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम फैसला, 3 गैर मुस्लिम हो सकेंगे सदस्य, कुछ प्रावधानों पर लगी रोक 

Next Post

इंदौर प्रेस क्लब चुनाव : मां सरस्वती समूह का दबदबा बरकरार, दीपक कर्दम अध्यक्ष और प्रदीप जोशी महासचिव निर्वाचित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
इंदौर प्रेस क्लब चुनाव : मां सरस्वती समूह का दबदबा बरकरार, दीपक कर्दम अध्यक्ष और प्रदीप जोशी महासचिव निर्वाचित

इंदौर प्रेस क्लब चुनाव : मां सरस्वती समूह का दबदबा बरकरार, दीपक कर्दम अध्यक्ष और प्रदीप जोशी महासचिव निर्वाचित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.