Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

पीएम मोदी 17 सितम्बर को धार आएंगे, देश के पहले पीएम मित्र पार्क का करेंगे शिलान्यास

Politics Mirror by Politics Mirror
September 16, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
पीएम मोदी 17 सितम्बर को धार आएंगे, देश के पहले पीएम मित्र पार्क का करेंगे शिलान्यास
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल बुधवार (17 सितम्बर) को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व, का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास किये जा रहे पीएम मित्र पार्क का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को मिलेगा। लगभग 2158 एकड़ में विकसित होने वाला पीएम मित्र पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है। देश की अग्रणी टैक्सटाइल कंपनियों ने पीएम मित्र पार्क में भरोसा जताते हुए अब तक 23 हजार 146 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव दिये हैं। यह निवेश उद्योगों की स्थापना के साथ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा। वस्त्र क्षेत्र के बड़े संगठनों और उद्योग समूहों ने यहां निवेश करने की इच्छा जताई है। इससे न केवल प्रदेश को औद्योगिक लाभ मिलेगा, बल्कि निर्यात भी बढ़ेगा। धार से तैयार वस्त्र और परिधान अब सीधे ग्लोबल मार्केट में पहुंचेंगे, जल्दी ही मध्यप्रदेश की पहचान अब टैक्सटाइल-हब के रूप में होने लगेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 5-एफ विजऩ के अनुरूप यह पार्क फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन की संपूर्ण वैल्यू चैन बनायेगा। किसानों से प्राप्त कच्चा कपास उद्योगों में धागा बनेगा, वहीं से वस्त्र और परिधान तैयार होंगे और यही उत्पाद विदेशों तक जाएंगे। इस तरह पूरी वैल्यू चैन एक ही स्थान पर पूरी होगी। यही इस पार्क की विशिष्टता होगी और अन्य पार्कों के लिये आदर्श बनेगी। पीएम मित्र पार्क से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे। इसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे।

आदि सेवा पर्व
आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व जनजातीय गौरव और राष्ट्र निर्माण के संगम का प्रतीक पर्व होगा। इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसी सेवा गतिविधियाँ आयोजित होंगी। हर गतिविधि के केन्द्र में सेवा का भाव और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा। इस अभियान में ट्रायबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्रायबल विलेज विजऩ 2030 पर विशेष जोर दिया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक गाँव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया जायेगा।

सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण
प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं काउंसिलिंग के एक करोड़ वें कार्ड का वितरण करेंगे। यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। यह केवल एक कार्ड का वितरण नहीं, बल्कि सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ देश की सामूहिक ल?ाई का प्रतीक है। मध्यप्रदेश सिकल सेल उन्मूलन अभियान में देश में रोल मॉडल बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजनाकी राशि का होगा अंतरण
प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना मातृत्व के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। पीएम मोदी कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से देश भर की पात्र महिलाओं के खातों में योजना की राशि अंतरित करेंगे। मध्यप्रदेश की लगभग एक लाख माता-बहनें इससे लाभान्वित होंगी।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, 2300 पुलिसकर्मी तैनात
पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर पीएम मित्रा पार्क के शिलान्यास स्थल, भैंसोला क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। धार के एएसपी विजय डावर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 70 विशेष पुलिस अधिकारियों, जिनमें 40 डीएसपी और 20 एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, के साथ 2,300 पुलिस बल तैनात किया जाएगा। हर हिस्से में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

Previous Post

राज कुंद्रा से की पांच घंटे पूछताछ, शिल्पा शेट्टी से भी होगी पूछताछ

Next Post

पीएम सुशीला कार्की पर भडक़े सुदन गुरुंग, बोले- जैसे कुर्सी पर बिठाया है, वैसे हटा भी देंगे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पीएम सुशीला कार्की पर भडक़े सुदन गुरुंग, बोले- जैसे कुर्सी पर बिठाया है, वैसे हटा भी देंगे

पीएम सुशीला कार्की पर भडक़े सुदन गुरुंग, बोले- जैसे कुर्सी पर बिठाया है, वैसे हटा भी देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.