Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

पीएम सुशीला कार्की पर भडक़े सुदन गुरुंग, बोले- जैसे कुर्सी पर बिठाया है, वैसे हटा भी देंगे

Politics Mirror by Politics Mirror
September 16, 2025
in विदेश
0
पीएम सुशीला कार्की पर भडक़े सुदन गुरुंग, बोले- जैसे कुर्सी पर बिठाया है, वैसे हटा भी देंगे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काठमांडू। नेपाल में भले ही हिंसा का दौर खत्म हो गया है लेकिन भीतर ही भीतर आग अभी भी सुलग रही है। इसकी बानगी उस वक्त देखी गई जब, सुदन गुरुंग नेपाल की कमान संभाल रहीं सुशीला कार्की पर भडक़ गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से पद पर बिठाया था ठीक उसी तरह हटा भी सकते हैं। कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव को लेकर हुई ये नाराजगी यूं बढ़ गई कि बात कुर्सी से उतारने और इस्तीफा मांगने तक पहुंच गई। नेपाल की राजनीति में इस वक्त बिल्कुल नया मोड़ आ गया है। नेपाल के युवा वर्ग ने विद्रोह और हिंसक प्रदर्शनों के बाद केपी ओली की सरकार हटाई और खुद ही नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को चुना। वैसे को सुशीला कार्की जेन जेड प्रदर्शनकारियों की ही नेता हैं, लेकिन अब वे उनसे भी नाराज हो गए हैं। जेन जेड प्रदर्शन के अगुवा रहे सुदन गुरुंग ने तो ये तक कह दिया कि कुर्सी पर बिठाकर उतार भी सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार में मंत्रियों के चुनाव की प्रक्रिया में युवा आंदोलनकारियों की राय न लेने की वजह से सुदन गुरुंग खफा हैं। फिलहाल सुशीला कार्की के मंत्रिमंडल के तीन मंत्रियों का चुनाव हुआ है, जिससे भी युवा प्रदर्शनकारी खुश नहीं हैं। खासतौर पर गृहमंत्री के तौर पर ओपी अर्याल का नाम उन्हें पच नहीं रहा है। इसके अलावा रामेश्वर खनाल को वित्त मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा मंत्री बनाया जा सकता है। जेन जेड प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ओपी अर्याल को बात करने भेजा गया था और वे खुद ही मंत्री बन गए और कैबिनेट में युवा प्रतिनिधित्व नहीं दिख रहा है। अब आगे क्या होगा, ये तो समय बताएगा लेकिन फिलहाल नेपाल की राजनीति में अस्थिरता ही नजर आ रही है।

नेपाल के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वाले सुदन गुरंग अपने साथियों के साथ अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के आवास के बाहर प्रदर्शन में भी पहुंचे। अब युवाओं में नाराजगी इस बात को लेकर है कि कार्की सरकार में शामिल हो रहे मंत्रियों में युवा नेताओं को दरकिनार किया गया है। जो सुदन गुरुंग दो दिन पहले तक सुशीला कार्की के पैर छू रहे थे, उन्होंने उनके खिलाफ कड़े शब्दों में कहा कि जिसे पीएम की कुर्सी पर बिठाया है, उसे उतार भी सकते हैं। गुरुंग इस आंदोलन में जान गंवाने वाले प्रदर्शनकारियों के परिवारों के साथ पीएम सुशीला कार्की से मिलना चाहते थे। जब ऐसा नहीं हुआ तो वे नाराज हो गए।

Previous Post

पीएम मोदी 17 सितम्बर को धार आएंगे, देश के पहले पीएम मित्र पार्क का करेंगे शिलान्यास

Next Post

आधा दर्जन मुस्लिम देशों से अकेले लड़ रहा है इजरायल, अब पाक हितैषी तुर्की निशाने पर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
आधा दर्जन मुस्लिम देशों से अकेले लड़ रहा है इजरायल, अब पाक हितैषी तुर्की निशाने पर

आधा दर्जन मुस्लिम देशों से अकेले लड़ रहा है इजरायल, अब पाक हितैषी तुर्की निशाने पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.