Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

उर्मिला मातोंडकर ने लिखा…अपने भीतर शाहरुख को जगा रही हॅू

Politics Mirror by Politics Mirror
September 17, 2025
in मनोरंजन
0
उर्मिला मातोंडकर ने लिखा…अपने भीतर शाहरुख को जगा रही हॅू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने अनोखे अंदाज से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा, अपने अंदर के शाहरुख को जगा रही हूं… उनके आइकॉनिक पोज से, ताकि जिंदगी की हर खूबसूरत चीज को रोमांटिक बना सकूं। उनका यह अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है और फैंस ने उनकी पोस्ट पर तारीफों की झड़ी लगा दी है। उर्मिला का यह रोमांटिक लुक उनके करियर के सुनहरे दिनों की याद दिलाता है, जब उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज किया था। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई यूजर्स ने लिखा कि वह अब भी उतनी ही ग्रेसफुल और खूबसूरत लगती हैं।

इससे पहले भी उर्मिला ने अपनी सुपरहिट फिल्म रंगीला के 30 साल पूरे होने के मौके पर मशहूर गाने रंगीला रे पर डांस का वीडियो पोस्ट किया था। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी रंगीला बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में उर्मिला के साथ आमिर खान और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। कहानी तीन किरदारों मुन्ना (आमिर खान), मिली (उर्मिला मातोंडकर) और राज कमल (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द घूमती है।

मुन्ना मुंबई का एक टपोरी लडक़ा होता है, जो सिनेमाघरों के बाहर टिकट ब्लैक करता है और बचपन से मिली को चाहता है। वहीं मिली का सपना फिल्मों में हीरोइन बनने का होता है और वह इसके लिए बैकग्राउंड डांसर का काम करती है। राज कमल एक स्थापित फिल्म स्टार है, जिससे मिली की जिंदगी नया मोड़ लेती है। उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला के अलावा जुदाई, सत्या, कौन, खूबसूरत, प्यार तूने क्या किया, भूत जैसी कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2022 में वह रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स में बतौर जज नजर आई थीं।

Previous Post

फिल्में बिगाडऩे में माहिर है अनुराग कश्यप

Next Post

धर्मांतरण कानून, सुप्रीम कोर्ट ने 8 राज्यों को भेजा नोटिस

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
धर्मांतरण कानून, सुप्रीम कोर्ट ने 8 राज्यों को भेजा नोटिस

धर्मांतरण कानून, सुप्रीम कोर्ट ने 8 राज्यों को भेजा नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.