Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा- नाम काटने पर कराई गई थी एफआईआर दर्ज

Politics Mirror by Politics Mirror
September 18, 2025
in देश
0
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा- नाम काटने पर कराई गई थी एफआईआर दर्ज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए, जिन्हें चुनाव आयोग ने निराधार बताते हुए कहा है कि मतदाता सूची से नाम काटे जाने की प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है। किसी भी आम व्यक्ति या कॉल सेंटर के जरिए मतदाता का नाम हटाया जाना संभव नहीं है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को सुनने का अवसर दिया जाता है। बिना प्रक्रिया पूरी किए किसी भी मतदाता का नाम हटाया नहीं जा सकता। आयोग ने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2023 में कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास हुए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने स्वयं एफआईआर दर्ज कराई थी। रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया गया, कि अलंद सीट 2018 में भाजपा के सुभाध गुट्टेदार ने जीती थी। जबकि 2023 में कांग्रेस के बीआर पाटिल विजयी रहे।

उधर, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक के आलंद में 6,018 फर्जी डिलीशन आवेदन दाखिल किए गए। उनका कहना था कि यह काम व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर और केंद्रीकृत तरीके से योजनाबद्ध ढंग से हुआ। राहुल ने दावा किया कि कुछ समूह लाखों मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन चुनाव आयोग अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। यहां राहुल गांधी ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को ‘वोट चोरी’ करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से एक सप्ताह के भीतर पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रही हैं और आयोग लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों का बचाव कर रहा है।

Previous Post

राहुल गांधी ने कहा-चुनाव आयोग चोरों का रक्षक, बताए कैसे हो रहे कांग्रेस के वोट चोरी

Next Post

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बॉयफ्रेंड रचित से सगाई कर ली

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बॉयफ्रेंड रचित से सगाई कर ली

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बॉयफ्रेंड रचित से सगाई कर ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.