Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

अब अमेरिका की नागरिकता के लिए परीक्षा पास करना अनिवार्य

Politics Mirror by Politics Mirror
September 20, 2025
in विदेश
0
अब अमेरिका की नागरिकता के लिए परीक्षा पास करना अनिवार्य
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। अमेरिका आए दिन देश दुनिया के लिए नई-नई चुनौतियां खड़ीं कर रहा है। अब इमिग्रेशन (अप्रवासी) के नाम पर ब्रेकर बना रहा है। इसी के तहत अमेरिकी सरकार ने 2020 की उस पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू करने का फैसला किया है, जिसके तहत अमेरिका की नागरिकता लेने वालों को नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा पास करनी होती थी। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं ने इसी सिलसिले में नागरिक शास्त्र परीक्षा के एक नए संस्करण की घोषणा की है, जो 2025 में ही प्रभावी होगी। बता दें कि तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था लेकिन ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की इस व्यवस्था को फिर से लागू करने का फैसला किया है। ट्रम्प प्रशासन द्वारा कानूनी आव्रजन प्रक्रिया को और कड़ा करने की दिशा में उठाया गया यह नया कदम है।

इमिग्रेशन विभाग ने कहा कि उसने 2025 से फिर से नागरिक शास्त्र परीक्षा को अनिवार्य करने की घोषणा करते हुए संघीय रजिस्टर नोटिस जारी किया है। यह नई परीक्षा उन लोगों के लिए जरूरी है जो अमेरिका की नागरिकता लेना चाहते हैं। नई व्यवस्था में परीक्षा के नए स्वरूप के तहत, आवेदकों को अमेरिकी इतिहास और राजनीति से संबंधित 128 प्रश्नों का अध्ययन करना होगा और उनमें से 20 में से 12 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे। इससे पहले, 2008 में शुरू हुई इसी परीक्षा के तहत, नागरिकता पाने वाले आवेदकों को 100 प्रश्नों को पढऩा होता था और उनमें से 10 में से 6 प्रश्नों के सही उत्तर देने होते थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नागरिक शास्त्र परीक्षा का उद्देश्य अमेरिकी इतिहास और सरकार के बारे में आवेदक के ज्ञान का आंकलन करना है।

इमिग्रेशन विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू ट्रैगेसर ने कहा, अमेरिकी नागरिकता दुनिया की सबसे पवित्र नागरिकता है और इसे केवल उन विदेशियों के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए जो एक राष्ट्र के रूप में हमारे मूल्यों और सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाएंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक बनने के लिए आवेदन करने वाले अप्रवासियों को यह भी साबित करना होगा कि वे आवेदन देने से पहले कम से कम 3 या 5 वर्षों तक अमेरिका में वैध स्थायी निवासी के रूप में रह चुके हैं। वे अंग्रेजी पढ़, लिख और बोल सकते हैं। उन्हें अमेरिका के इतिहास और राजनीतिक व्यवस्था की बुनियादी समझ है। यह परीक्षा मौखिक रूप से ली जाती है और प्रश्न बहुविकल्पीय नहीं होते। अधिकांश प्रश्नों के कई स्वीकार्य उत्तर होते हैं।

तो दूसरी बार दे सकते हैं परीक्षा
परीक्षा में असफल होने वालों को पास होने का दूसरा मौका भी दिया जाता है लेकिन अगर वे दोबारा फेल होते हैं, तो उनका नागरिकता आवेदन रद्द कर दिया जाता है। 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वे लोग जो 20 या उससे अधिक वर्षों से अमेरिका में स्थायी निवासी के रूप में रह रहे हैं, उन्हें केवल 20 प्रश्नों को पढक़र ही जवाब देना होता है और वे अपनी पसंदीदा भाषा में नागरिकता परीक्षा दे सकते हैं।

Previous Post

जापानी ‘स्मार्ट ब्रा’ जिसने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Next Post

सरकार 22 सितंबर से करेगी बाजारों की निगरानी, वस्तुओं के दाम ने घटाने पर व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सरकार 22 सितंबर से करेगी बाजारों की निगरानी, वस्तुओं के दाम ने घटाने पर व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

सरकार 22 सितंबर से करेगी बाजारों की निगरानी, वस्तुओं के दाम ने घटाने पर व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.