Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस ने पूरी रात यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, नाबालिग समेत 4 की मौत, 70 घायल

Politics Mirror by Politics Mirror
September 29, 2025
in विदेश
0
रूस ने पूरी रात यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, नाबालिग समेत 4 की मौत, 70 घायल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कीव। रूस ने रविवार की रात यूक्रेन पर करीब 500 ड्रोन और 40 से ज्यादा मिसाइलों से हमला कर दिया। इसमें एक 12 साल की बच्ची समेत करीब 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 लोग घायल हो गये। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का दावा है कि सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कीव और दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजझिया में हुआ। कीव में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया और सात जिलों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई। यहां 14 लोग घायल हुए। जबकि आसपास के कीव ओब्लास्ट में 28 लोग जख्मी, जिनमें तीन बच्चे भी हैं। जापोरिजझिया में भीषण मिसाइल हमले में 38 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने तथाकथित शैडो फ्लीट ऑयल टैंकरों का इस्तेमाल यूरोपीय शहरों पर ड्रोन हमले और उन्हें नियंत्रित करने के लिए कर रहा है। पिछले एक महीने में रूसी ड्रोन पोलैंड, रोमानिया, डेनमार्क, नीदरलैंड और फिनलैंड के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। जेलेंस्की ने अपने कहा कि रूस की इस शैडो फ्लीट पर तुरंत कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, क्योंकि यह सिर्फ तेल व्यापार नहीं बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बन चुकी है। रूसी हमले के कारण रातभर कीव, ज़ापोरिज़झिया, खमेलनित्सकी और सुमी में विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। हमले के दौरान रूस के टीयू-95 और मिग-31के बमवर्षक विमान भी उड़ान भरते देखे गए, जिससे पूरे देश में हवाई अलर्ट जारी करना पड़ा।

पुतिन को लगाना पड़ा कृषि आपातकाल
लगातार यूक्रेन से चलते युद्ध के कारण रुस को अपने यहां कृषि में आपातकाल लगाना पड़ा। यहां के दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के कृषि क्षेत्र के संघीय स्तर की एमरजेंसी स्थिति घोषित करने का फैसला किया है। जून में यहां सूखे की वजह से एग्रीकल्चर एमरजेंसी घोषित की गई थी। जानकार मानते हैं कि सूखे की एक वजह लगातार गोला बारुद चलना भी है, जिससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। स्थानीय सरकार के अनुमान के मुताबिक इस साल करीब 10 लाख हेक्टेयर फसल सूखे और ठंड से बर्बाद हो गई है, जिससे रूस के अनाज उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। कृषि एमरजेंसी घोषित करने के बाद किसानों को नुकसान की भरपाई का मुआवजा मांगने की अनुमति देती है।

Previous Post

नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पासपोर्ट जब्त, काठमांडू छोडऩे पर रोक

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के प्राणी संग्रहालय पहुंचे, रंग-बिरंगे पक्षियों को किया दुलार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के प्राणी संग्रहालय पहुंचे, रंग-बिरंगे पक्षियों को किया दुलार

मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के प्राणी संग्रहालय पहुंचे, रंग-बिरंगे पक्षियों को किया दुलार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.