Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

चेन्नई में सीएम हाउस, राजभवन और भाजपा दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, पुलिस जांच में जुटी

Politics Mirror by Politics Mirror
October 3, 2025
in देश
0
चेन्नई में सीएम हाउस, राजभवन और भाजपा दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई। चेन्नई में एक के बाद एक बम की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अलवरपेट स्थित निजी आवास को निशाना बनाते हुए एक अज्ञात ईमेल से बम विस्फोट की धमकी भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और बम-निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की तलाशी की है। इसी तरह, राज्य भाजपा मुख्यालय और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृशा के तेयनम्पेट स्थित घर को भी धमकी भेजी गई। धमकी में चेन्नई राजभवन को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने सभी स्थलों पर तलाशी शुरू कर दी।

बता दें कि पिछले एक महीने में सीएम स्टालिन को कई बार धमकी मिल चुकी हैं। 15 अगस्त को ध्वजारोहण से पहले भी उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस मामले में गणेश को गिरफ्तार किया था। जुलाई में भी चेन्नई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल मिली थी, जिसमें फोन करने वाले विनोथ कुमार ने दावा किया था कि उसने सीएम हाउस पर बम लगाया है। हालांकि, वह धमकी भी झूठी निकली।

इसी तरह से वर्ष 2024 में भी सीएम स्टालिन को लेकर बड़ा हडक़ंप मचा था, जब उनके अमेरिका जाने वाले विमान पर बम की ईमेल धमकी आई थी। चेन्नई एयरपोर्ट पर कड़ी जांच के बाद उस मामले को फर्जी बताया गया था। अगस्त 2023 में एक युवक को सीएम हाउस पर बम लगाने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस बीच, टीवीके प्रमुख और अभिनेता-राजनीतिज्ञ विजय के घर पर भी बीते सप्ताह बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया था। यह धमकी उस वक्त दी गई जब करूर में विजय की राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई थी।
लगातार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। फिलहाल सभी धमकियों की जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बालको प्लांट में फिर बड़ा हादसा, राख फिल्टर का संयंत्र भरभराकर गिरा

Next Post

क्या इस देश में ‘गजवा-ए-हिंद’ सचमुच संभव है?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
क्या इस देश में ‘गजवा-ए-हिंद’ सचमुच संभव है?

क्या इस देश में ‘गजवा-ए-हिंद’ सचमुच संभव है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.