Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

उत्तम ‘धमकी’ पर क्षमा याचना करते रहे मुख्यमंत्री

Politics Mirror by Politics Mirror
October 9, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
उत्तम ‘धमकी’ पर क्षमा याचना करते रहे मुख्यमंत्री
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-महेश दीक्षित

भोपाल। यह दृश्य किसी फिल्मी पटकथा जैसा लग सकता है, लेकिन यह हकीकत है। एक ओर मंच पर बैठे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के मुख से गुस्से में निकले कठोर शब्द, और दूसरी ओर वर्चुअल स्क्रीन पर नम्र मुद्रा में हाथ जोड़े मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। यह वही क्षण था, जब राजनीति को धर्म के सामने झुकना पड़ा और एक ‘उत्तम धमकी’ ने मुख्यमंत्री को भी क्षमा याचना पर मजबूर कर दिया।

रेहटी (सीहोर) के प्रसिद्ध उत्तम सेवा धाम में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में प्रदेश के कई मंत्री और नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को होना था, लेकिन वे व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच सके। जब मंच से यह स्पष्ट हुआ कि मुख्यमंत्री नहीं आ रहे, तब महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज का धैर्य टूट गया। महाराज ने सख्त स्वर में कहा कि, हमें मंच पर ऐसे लोगों की आवश्यकता नहीं है जो सेवा के प्रकल्प जैसे कार्यक्रम के लिए दो घंटे का समय भी न दे सकें। हम राजनीति से नहीं, भगवान की नीति से चलते हैं। इन शब्दों ने मंच पर उपस्थित मंत्रियों और अधिकारियों को असहज कर दिया और माहौल बदल गया।

मुख्यमंत्री का ‘विनम्र प्रत्युत्तर’

मुख्यमंत्री तक जैसे ही यह संदेश पहुंचा, उन्होंने तत्काल वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुडक़र महाराज से क्षमा याचना की। यह दृश्य अपने आप में अभूतपूर्व था-सत्ता के शिखर पर बैठे व्यक्ति को एक संत के समक्ष क्षमा याचना करते दिखना। डॉ. यादव ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से आने के इच्छुक थे, लेकिन परिस्थिति वश नहीं आ सके। उन्होंने कई बार हाथ जोडक़र कहा कि, महाराज, मुझे क्षमा करें, अगली बार मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा।

क्या हैं इस घटनाक्रम के राजनीतिक मायने

राजनीतिक विज्ञानी इस घटनाक्रम को केवल एक साधारण क्षमा-प्रकरण नहीं मानते, बल्कि यह घटना संदेश देती है कि, मध्यप्रदेश में महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी का राजनीतिक प्रभाव बेहद मजबूत है। मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से झुकना यह दर्शाता है कि महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी की स्वीकृति आज भी मुख्यमंत्री बने रहने के लिए बेहद आवश्यक है। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी धार्मिक छवि और सादगी के लिए जाने जाते हैं। यह क्षमायाचना उस छवि को और पुष्ट करती है कि, वे ‘अहंकार रहित नेता’ हैं, जो संतों के प्रति विनम्रता दिखाने में हिचकिचाते नहीं। इसके अलावा महाराज उत्तम स्वामी का गुस्सा अप्रत्यक्ष रूप से सरकार में बैठे उन लोगों के लिए चेतावनी भी थी, जो उनके सानिध्य में संचालित सेवा संस्थानों और प्रकल्पों की अनदेखी करते रहे हैं।

Previous Post

रहस्यमयी इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट को क्यों एलियन तकनीक बता रहे वैज्ञानिक

Next Post

न्याय के मंदिर में ऐसे कृत्य शर्मसार करते हैं!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
न्याय के मंदिर में ऐसे कृत्य शर्मसार करते हैं!

न्याय के मंदिर में ऐसे कृत्य शर्मसार करते हैं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.