Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बिहार चुनाव: नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची

Politics Mirror by Politics Mirror
October 17, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
बिहार चुनाव: नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बाद गुरुवार को देर रात कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, राजेश राम को उनकी वर्तमान सीट कुटुंबा (औरंगाबाद) से उम्मीदवार बनाया गया है तो शकील अहमद खान को भी उनके मौजूदा क्षेत्र कदवा (कटिहार) से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की सूची पहले चरण चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले जारी की है।

हालांकि ह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जा सकते हैं। कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें से अधिकतर को पहले ही पार्टी का टिकट सौंपा जा चुका है या सूचित किया जा चुका है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि इस सूची में पहले चरण के लिए 24 और दूसरे चरण के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा को एक बार फिर से भागलपुर से उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने औरंगाबाद से वर्तमान विधायक आनंद शंकर सिंह पर फिर से विश्वास जताया है। पार्टी ने बहादुरगंज से मुसब्बिर आलम, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, बेतिया से वसी अहमद, गोविंदगंज से गप्पू राय और बेगूसराय से अमिता भूषण को टिकट दिया है।

ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
गोविंदगंज सीट से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, रीगा से अमित कुमार सिंह टुन्ना, बथनाहा-एससी सीट से नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फुलपरास सीट से सुबोध मंडल, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज सीट से मस्वर आलम, मनिहारी सीट से मनोहर प्रसाद सिंह, कोराहा सीट से पूनम पासवान, राजा पाकर-एससी सीट से प्रतिमा कुमारी, रोसेरा-एससी सीट से ब्रज किशोर रवि, बछवाड़ा सीट से शिव प्रकाश गरीब दास कांग्रेस, बेगूसराय से अमिता भूषण, खगडिय़ा से चंदन यादव, बेलदौर से मिथलेश कुमार निषाद, भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा, सुल्तानगंज से ललन यादव, सोनबर्षा-एससी सीट से सरिता देवी, बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, सकरा से उमेश राम सरिता, मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज सीट से ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट सीट से हरि नारायण कुशवाह, लालगंज सीट से आदित्य कुमार राजा, वैशाली सीट से संजीव सिंह, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार (अनीश), बरबीघा से त्रिसुलधारी सिंह, बिहारशरीफ से ओमैर खान, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, कुटुम्बा सीट से राजेश राम, कदवा से शकील अहमद खान, बछवाड़ा सीट से प्रकाश गरीब दास, बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपटिया सीट से अभिषेक रंजन, बेतिया सीट से वसी अहमद और रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद।

Previous Post

हाईकोर्ट का फैसला…नाबालिग पत्नी से संबंध, दुष्कर्म नहीं

Next Post

‘दे दे प्यार दे-2’ 14 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
‘दे दे प्यार दे-2’ 14 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी

‘दे दे प्यार दे-2’ 14 नवंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.