Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई गवई ने की सिफारिश

Politics Mirror by Politics Mirror
October 27, 2025
in देश
0
जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, सीजेआई गवई ने की सिफारिश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकली गवई ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की औपचारिक सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। कानून मंत्रालय को यह प्रस्ताव प्राप्त हो गया है, जिसके बाद देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई।

संविधान और परंपरा के अनुसार, मौजूदा मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी का नाम तब सुझाते हैं, जब केंद्र सरकार उन्हें ऐसा करने का आग्रह करती है। बता दें कि वर्तमान सीजेआई गवई का कार्यकाल 23 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने (9 फरवरी 2027 तक) का होगा।

जस्टिस सूर्यकांत का न्यायिक सफर
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ। उन्होंने 1981 में हिसार के स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से स्नातक और 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1984 में हिसार जिला अदालत से वकालत की शुरुआत की और अगले ही वर्ष पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। मार्च 2001 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला। इसके बाद वे हरियाणा के एडवोकेट जनरल बने। जस्टिस सूर्यकांत 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी जज बने। बाद में उन्होंने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद 24 मई 2019 को वे सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। जस्टिस सूर्यकांत अपने संतुलित और सामाजिक दृष्टिकोण वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं।

Previous Post

प्रमोद महाजन की हत्या क्यों हुई? 19 साल बाद भाई प्रकाश महाजन का चौंकाने वाला खुलासा

Next Post

बिहार चुनाव-छठ पर सियासी समीकरण गर्माए, चिराग पासवान के घर पहुंचे नीतीश कुमार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बिहार चुनाव-छठ पर सियासी समीकरण गर्माए, चिराग पासवान के घर पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार चुनाव-छठ पर सियासी समीकरण गर्माए, चिराग पासवान के घर पहुंचे नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.