Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

शाह का दावा- एनडीए को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएंगे

Politics Mirror by Politics Mirror
October 30, 2025
in देश
0
शाह का दावा- एनडीए को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएंगे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। अभी छठ पर्व का उल्लास पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि भाजपा ने छठ मैया का अपमान करने का आरोप कांग्रेस पर लगा दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि छठ मैया का अपमान राहुल गांधी पर भारी पड़ेगा। जिस तरह की लहर बिहार में चल रही है उससे साफ लग रहा है कि राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी और दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिलेंगी। शाह ने कहा कि मैं जितना बिहार में घूमा हूं, स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि एनडीए के पक्ष में लहर है और हमारी सीटों के मार्जिन में भी अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने वाली। लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया अपने बेटे राहुल गांधी पीएम। मैं दोनों को कहना चाहता हूं, बिहार और दिल्ली में कहीं जगह खाली नहीं है। यहां नीतीश बाबू बैठे हैं, वहां मोदी जी बैठे हैं। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं, कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी, मोदी जी का विरोध करते-करते छठ मैया का अपमान कर बैठे हैं। अगर मोदी जी छठ मैया का सम्मान करते हैं और उन्हें यह नौटंकी लगती है, तो यह मोदी जी का नहीं, बल्कि छठ मैया के सारे भक्तों और पूर्वांचलियों का अपमान है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस देश में 1550 पार्टियां हैं। सभी को पार्टी बनाने का अधिकार है। मगर मुझे स्पष्ट दिख रहा है कि मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है, जिसमें एनडीए को बहुत बड़ी बढ़त हासिल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैसे सोचती है, मुझे समझ नहीं आता। कर्नाटक में तो उनकी सरकार है, क्या उन्होंने भी वोट चोरी किया है? यह यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि चुनाव आयोग घुसपैठियों को मतदाता सूची से बाहर निकाल रहा है। देश में किसी भी घुसपैठिए को वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। राहुल बाबा जितनी चाहें यात्रा निकालें, मोदी सरकार एक-एक घुसपैठिए को बाहर करेगी। इसके लिए 12 लाख करोड़ रुपये चाहिए, जो बिहार के बजट से तीन गुना ज्यादा है। राहुल बिहार के युवा को वे अंडरएस्टिमेट कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि सत्ता में नहीं आना है, इसलिए अनाप-शनाप घोषणाएं कर रहे हैं।

Previous Post

ओडीशा पहुंचा तूफान मोन्था, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तूफानी हवायें

Next Post

बिहार चुनाव- पीएम मोदी ने कहा, छठी मैया का अपमान कर रहे हैं आरजेडी-कांग्रेस

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बिहार चुनाव- पीएम मोदी ने कहा, छठी मैया का अपमान कर रहे हैं आरजेडी-कांग्रेस

बिहार चुनाव- पीएम मोदी ने कहा, छठी मैया का अपमान कर रहे हैं आरजेडी-कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.