Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बिहार चुनाव- पीएम मोदी ने कहा, छठी मैया का अपमान कर रहे हैं आरजेडी-कांग्रेस

Politics Mirror by Politics Mirror
October 30, 2025
in देश
0
बिहार चुनाव- पीएम मोदी ने कहा, छठी मैया का अपमान कर रहे हैं आरजेडी-कांग्रेस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उन पर छठ पर्व और छठी मईया का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्या कोई वोट पाने के लिए छठ मईया का अपमान कर सकता है?

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग देख रहे हैं कि एक तरफ उनका बेटा दुनिया में छठी मईया का जय-जयकार करा रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग भगवान सूर्यदेव को अघ्र्य देने को ड्रामा बता रहे हैं। बिहार के लोग इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि क्या वोट पाने के लिए कोई छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या बिहार इसे सहेगा? जो माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, गंगाजी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अघ्र्य देती हैं, उनके लिए पूजा कोई नौटंकी नहीं है। यह हमारी आस्था और पहचान है। पीएम मोदी ने सभा में मौजूद जनता से पूछा, क्या ऐसे अपमान करने वाले लोगों को माफ किया जाना चाहिए? जो हमारी संस्कृति, हमारी माताओं-बहनों की श्रद्धा का मजाक उड़ाते हैं? क्या यह अपमान बिहार सहेगा? और क्या हिन्दुस्तान सहेगा? उन्होंने कहा क्या ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं?

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वोट के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि नाच भी सकते हैं। कथित तौर पर उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी के किनारे आयोजित छठ पूजा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां गंदे पानी के बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया। ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर ड्रामा कर सकें। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं, लेकिन वोट के लिए वह मंच पर कुछ भी कर सकते हैं। राहुल के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और आरजेडी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती छठ पर्व की जननी है, यहां की हर बेटी और मां इस पर्व को अपनी श्रद्धा से निभाती है। जो लोग इस पूजा को राजनीति का साधन बना रहे हैं, उन्हें जनता चुनाव में जवाब देगी।

Previous Post

शाह का दावा- एनडीए को दो तिहाई से ज्यादा सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएंगे

Next Post

करदाताओं के लिए बड़ी राहत, आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
करदाताओं के लिए बड़ी राहत, आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

करदाताओं के लिए बड़ी राहत, आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.