Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बिहार विधानसभा चुनाव दूसरा चरण- खडग़े, सोनिया, राहुल और प्रियंका कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Politics Mirror by Politics Mirror
November 2, 2025
in देश
0
बिहार विधानसभा चुनाव दूसरा चरण- खडग़े, सोनिया, राहुल और प्रियंका कांग्रेस के स्टार प्रचारक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कई वरिष्ठ और युवा चेहरों को शामिल किया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि यह संतुलित टीम राज्य में दूसरे चरण की लड़ाई को और मजबूती देगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे प्रमुख चेहरे हैं। ये नेता चुनावी रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के मुख्य संदेश और मुद्दों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, और युवा नेता सचिन पायलट जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची ये नाम भी 
कांग्रेस ने इस बार प्रचारकों की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी समान रूप से स्थान दिया है। दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में सुखविंदर सिंह सुक्खू, कृष्णा अल्लावरु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नसीर हुसैन, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद और सुप्रिया श्रीनेत जैसे नाम भी शामिल हैं। सूची में अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, राकिबुल हुसैन, प्रमोद तिवारी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, सुबोध कांत सहाय, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिन्द, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी और प्रदीप नरवाल के नाम भी शामिल किए गए हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इन नेताओं की मौजूदगी और जमीनी प्रचार अभियान से पार्टी को बिहार में दूसरे चरण में बढ़त मिलेगी।

Previous Post

रामदेव बोले-पहले मोदी-शाह को हराएं फिर आरएसएस का विरोध करें

Next Post

बृजभूषण मुख्य अतिथि बन लौटे कुश्ती मंच पर, प्रो रेसलिंग लीग फिर शुरू

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बृजभूषण मुख्य अतिथि बन लौटे कुश्ती मंच पर, प्रो रेसलिंग लीग फिर शुरू

बृजभूषण मुख्य अतिथि बन लौटे कुश्ती मंच पर, प्रो रेसलिंग लीग फिर शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.