Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

अब पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण देने नहीं जाना होगा बैंक, घर पर ही मिलेगी सुविधा

Politics Mirror by Politics Mirror
November 4, 2025
in देश
0
अब पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण देने नहीं जाना होगा बैंक, घर पर ही मिलेगी सुविधा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अब ईपीएफओ के पेंशनधारकों को हर साल बैंक या दफ्तर जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत नहीं होगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत पेंशनधारकों को अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अपने देशभर में फैले 1.65 लाख डाकघरों और तीन लाख से ज्यादा डाक कर्मचारियों के नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा। ये सभी बैंकिंग उपकरणों से लैस हैं, जिनसे चेहरे की पहचान और फिंगर प्रिंट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए पेंशनधारक अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

पहले पेंशनधारकों को हर साल बैंक या ईपीएफओ ऑफिस जाकर प्रमाण पत्र देना होता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। अब पेंशनधारक अपने घर पर ही ऑनलाइन वेरिफिकेशन करा सकेंगे, जिससे कागज और समय दोनों की बचत होगी। ईपीएफओ के 73वें स्थापना दिवस पर आईपीपीबी के सीईओ आर विश्वेश्वरन और ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। खास बात यह है कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करने का पूरा खर्च ईपीएफओ उठाएगा। यह सेवा सभी पेंशनधारकों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क होगी।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने साल 2020 में ही आधार-आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की होम सर्विस शुरू कर दी थी। अब ईपीएफओ के साथ जुडऩे के बाद यह सेवा देशभर के करोड़ों पेंशनधारकों तक पहुंच जाएगी।

क्या करना होगा पेंशनधारकों को
पेंशनधारकों को बस अपने पास के डाकघर या अपने क्षेत्र के डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा। इसके बाद वे आधार नंबर और पेंशन से जुड़े डिटेल्स देंगे, जिससे फेस ऑथेंटिकेशन या फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र तुरंत जारी किया जा सकेगा। आईपीपीबी के सीईओ विश्वेश्वरन ने कहा कि यह साझेदारी भारत के हर घर तक वित्तीय और नागरिक सेवाएं पहुंचाने के मिशन को और मजबूत करेगी। इस पहल से न सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया अभियान को भी नई गति मिलेगी।

Previous Post

भेल से खाली पड़ी 1146 हेक्टेयर भूमि वापस लेगी मप्र सरकार

Next Post

4 to 10 November 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

4 to 10 November 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.