Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने की अनुशंसा

Politics Mirror by Politics Mirror
November 18, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मध्यप्रदेश में दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने की अनुशंसा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आग्रह पर आयुक्त निशक्तजन ने शासन को भेजा पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में दिव्यांग जनों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिलाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुक्त निशक्तजन डॉ. अजय खेमरिया ने सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी को औपचारिक अनुशंसा प्रेषित की है। यह अनुशंसा मध्य प्रदेश दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किए गए निवेदन के आधार पर तैयार की गई है। संघ ने राज्य के दिव्यांग अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर न्यायालयीन आदेशों सहित विस्तृत ज्ञापन आयुक्तालय को प्रस्तुत किया था।

आयुक्त द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि दिव्यांग अधिनियम 1995 में पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान है, जिसे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में भी यथावत रखा गया है। इसके बावजूद वर्तमान में मध्यप्रदेश में दिव्यांग अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के साथ कई दिव्यांग कर्मचारियों ने आयुक्तालय में आवेदन प्रस्तुत किए हैं। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में केंद्र सरकार द्वारा अपने सभी विभागों में दिव्यांगजन अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अनेक राज्य सरकारें भी इस निर्णय का अनुपालन कर अपने राज्यों में दिव्यांग कर्मचारियों को आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। किंतु मध्य प्रदेश के दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी अभी भी इस संवैधानिक एवं विधिक अधिकार से वंचित हैं।

आयुक्त निशक्तजन द्वारा की गई इस अनुशंसा के बाद अब राज्य सरकार का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। राज्य के लाखों दिव्यांग कर्मचारियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार कब तक इस वंचित अधिकार का लाभ उन्हें प्रदान करती है। उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश सरकार नए वर्ष में दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें महत्वपूर्ण उपहार दे सकती है।

Previous Post

संघ के आगे झुकी मोहन सरकार, कदम पीछे खींचे

Next Post

श्रीनगर, बडग़ाम और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
श्रीनगर, बडग़ाम और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी

श्रीनगर, बडग़ाम और कुलगाम जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.