Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दिग्विजय गुट पर दबाव

विभा की जगह रीना को महिला कांग्रेस की कमान

Politics Mirror by Politics Mirror
November 20, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
मप्र कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दिग्विजय गुट पर दबाव
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पालिटिक्स मिरर

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने महिला मोर्चे में बड़ा बदलाव करते हुए विभा पटेल को हटाकर युवा और आक्रामक तेवर वाली नेता रीना बोरासी को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह फैसला भले अचानक दिखाई देता हो, लेकिन इसके पीछे संगठन की बदलती प्राथमिकताएं, अंदरूनी शक्ति-संतुलन और गुटीय राजनीति का असर साफ तौर पर दिखता है। खास बात यह है कि कुछ ही समय पहले विभा पटेल को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रीना बोरासी पूर्व सांसद प्रेमचंद ‘गुड्डू’ की बेटी हैं और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में उभरते युवा नेतृत्व के रूप में तेजी से पहचान बना चुकी हैं। कांग्रेस नेतृत्व इसे ‘युवा नेतृत्व को आगे लाने’ का कदम बताता है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे प्रदेश संगठन में शक्ति-समीकरण बदलने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। मालवा-निमाड़ में कमलनाथ खेमे की मजबूत पकड़ और प्रेमचंद गुड्डू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए रीना का उभार प्रदेश कांग्रेस के लिए एक नई ताकत माना जा रहा है। रीना बोरासी सांवेर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और सडक़ से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी आक्रामक शैली के कारण युवाओं में खास पहचान रखती हैं। वे राहुल गांधी की भी पसंद मानी जाती हैं। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी संगठनात्मक क्षमता हाईकमान की नजर में और मजबूत हुई।

दिग्विजय गुट पर बढ़ा दबाव

विभा पटेल लंबे समय से दिग्विजय सिंह की करीबी मानी जाती हैं। भोपाल की महापौर से लेकर महिला कांग्रेस की अध्यक्षता तक उनके हर पड़ाव पर दिग्विजय सिंह की छाया साफ दिखाई देती रही है। पिछले कुछ महीनों में महिला कांग्रेस की धीमी गतिविधियों, जिलों में निष्क्रियता और कार्यक्रमों की कमी को लेकर शिकायतें हाईकमान तक पहुंची थीं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के प्रभाव को नियंत्रित करने की चर्चाएं भी तेज थीं। ऐसे में विभा पटेल की छुट्टी को गुटीय संतुलन को पुनर्समायोजित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

और भी होंगे बड़े बदलाव

रीना बोरासी की ताजपोशी सिर्फ एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि इस संकेत का हिस्सा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस आने वाले महीनों में संगठन को नए ढांचे, नई ऊर्जा और नए चेहरों के साथ तैयार करने में जुट चुकी है। सूत्रों के मुताबिक युवा कांग्रेस, सोशल मीडिया इकाई, जिला एवं शहर कांग्रेस सहित कई फ्रंटों में व्यापक बदलाव की तैयारी चल रही है। रीना के सामने अब चुनौती है कि वे महिला कांग्रेस को न सिर्फ सक्रिय बनाएं, बल्कि उसे जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पुनर्गठित करें। यह बदलाव बताता है कि कांग्रेस आने वाले चुनावी वर्षों को ध्यान में रखते हुए मप्र संगठन में नई धार और नया संतुलन गढऩे की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ा रही है।

Previous Post

नीतीश कुमार जदयू, तो सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

Next Post

बिहार में नीतीश ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 विधायक बने मंत्री

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बिहार में नीतीश ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 विधायक बने मंत्री

बिहार में नीतीश ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 विधायक बने मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.