Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

69 साल पूरे होने पर मप्र विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को

Politics Mirror by Politics Mirror
December 13, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
69 साल पूरे होने पर मप्र विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर का आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच सहमति के बाद सत्र बुलाने के फैसले पर मुहर लग गई है। विधानसभा सत्र की पहली बैठक के 69 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुलाये जा रहे इस विशेष सत्र मेेंं मध्यप्रदेश के समग्र विकास पर चर्चा की जाएगी। यह मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का आठवां सत्र होगा। सत्र सुबह 11 बजे से होगा। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है।

विधानसभा के गठन के बाद सबसे पहला सत्र 17 दिसंबर 1956 से शुरू हुआ था और इस दिन पहली बैठक हुई थी। इसी को देखते हुए विधानसभा सचिवालय द्वारा 17 दिसंबर को विधानसभा के पहले सत्र को 69 साल पूरा होने पर इस सत्र को बुलाया गया है। बता दें कि इसके पहले 1 दिसम्बर से 5 दिसंबर तक चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया था। विधानसभा का विशेष सत्र इसके पहले भी कई बार बुलाया जा चुका है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2020 में मुख्यमंत्री बनने के बाद विशेष सत्र बुलाया गया था। इसके पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के कार्यकाल में भी विशेष सत्र बुलाया जा चुका है। इसके अलावा कई अन्य मौकों पर भी विशेष सत्र हो चुके हैं।

भविष्य की रणनीति पर चर्चा

यह सत्र भले ही एक दिन का हो, लेकिन इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न दलों के विधायकों को प्रदेश के विकास, अर्थव्यवस्था, रोजगार, किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक इस सत्र में सरकार पिछले दो वर्षों में किए गए कामों और उपलब्धियों को भी विधानसभा के सामने प्रस्तुत कर सकती है। साथ ही आगे किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना है, इस पर भी चर्चा होने की संभावना है। एक दिन का यह सत्र छोटे समय का जरूर है, लेकिन प्रदेश के दीर्घकालिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श का मंच बनने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र से संबंधित सभी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

Previous Post

मोहन सरकार के 2 साल- मोहन को अभी बनना है ‘जनता के मन का नेता’…!

Next Post

बीजेपी ने केरल में निकाय चुनाव में परचम फहराया, एलडीएफ का तिलस्म तोड़ा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बीजेपी ने केरल में निकाय चुनाव में परचम फहराया, एलडीएफ का तिलस्म तोड़ा

बीजेपी ने केरल में निकाय चुनाव में परचम फहराया, एलडीएफ का तिलस्म तोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.