Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बीजेपी ने केरल में निकाय चुनाव में परचम फहराया, एलडीएफ का तिलस्म तोड़ा

-पीएम मोदी ने जनादेश को केरल की राजनीति में ‘वॉटरशेड मोमेंट’ बताया

Politics Mirror by Politics Mirror
December 14, 2025
in देश
0
बीजेपी ने केरल में निकाय चुनाव में परचम फहराया, एलडीएफ का तिलस्म तोड़ा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केरल की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से सत्ता छीन ली है। यह वही नगर निगम है, जिस पर एलडीएफ का पिछले चार दशकों से लगातार नियंत्रण था। राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए एक गंभीर राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम न केवल केरल की प्रशासनिक राजधानी है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र बहुत अहम है। इस लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने गए हैं। लंबे समय तक यह क्षेत्र कांग्रेस और वाम मोर्चे का मजबूत गढ़ रहा है। ऐसे में नगर निगम में बीजेपी की जीत ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह जीत विधानसभा चुनावों में दो-तीन सीटें जीतने से कहीं ज्यादा प्रभावशाली है। नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना यह दर्शाता है कि शहरी मतदाता अब पारंपरिक राजनीतिक धु्रवीकरण से हटकर नए विकल्प तलाश रहे हैं। यह बदलाव खासकर केरल जैसे राज्य में अहम है, जहां अब तक मुख्य मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ही सीमित रहा है। स्थानीय चुनावी रुझानों से स्पष्ट है कि शहरी इलाकों में एलडीएफ के खिलाफ नाराजगी उभरी है। प्रशासन, शहरी बुनियादी ढांचे, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं का असंतोष नगर निगम चुनावों में खुलकर सामने आया।

तिरुवनंतपुरम जैसे एलडीएफ के मजबूत गढ़ में हार ने वाम मोर्चे की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी ने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक जनादेश करार दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह परिणाम केरल में बीजेपी के बढ़ते संगठनात्मक आधार और जनता के बदलते राजनीतिक मूड का स्पष्ट संकेत है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसे भविष्य की राजनीति के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है। एलडीएफ नेतृत्व ने चुनाव परिणामों को लेकर आत्ममंथन की बात कही है। वाम नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनावों के वार्ड स्तर पर परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने इस जनादेश को केरल की राजनीति में एक ‘वॉटरशेड मोमेंट’ करार देते हुए कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-एनडीए को मिला समर्थन इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता मानती है कि केरल की विकासात्मक आकांक्षाओं को केवल बीजेपी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी तिरुवनंतपुरम जैसे जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी।

Previous Post

69 साल पूरे होने पर मप्र विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को

Next Post

दिल्ली में मां और दो बेटों ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों बेटे थे बेरोजगार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दिल्ली में मां और दो बेटों ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों बेटे थे बेरोजगार

दिल्ली में मां और दो बेटों ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों बेटे थे बेरोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.