Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

मुर्गे की तरह आसन…कुक्कुटासन

Politics Mirror by Politics Mirror
December 14, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
मुर्गे की तरह आसन…कुक्कुटासन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। कई योग विशेषज्ञ योग के कुक्कुटासन को मानसिक और शारीरिक संतुलन का बेहतरीन माध्यम मानते हैं। संस्कृत में ‘कुक्कुट’ का अर्थ मुर्गा और ‘आसन’ का अर्थ स्थिति या मुद्रा होता है। योग की दुनिया में कई ऐसे आसन मौजूद हैं, जो शरीर को बाहरी मजबूती देने के साथ-साथ आंतरिक ऊर्जा को भी जगाने का कार्य करते हैं।

इस आसन को करते समय व्यक्ति का शरीर मुर्गे जैसी मुद्रा में दिखाई देता है, इसलिए इसे कुक्कुटासन कहा जाता है। यह आसन देखने में जितना प्रभावशाली प्रतीत होता है, उतना ही अभ्यास के शुरुआती दिनों में चुनौतीपूर्ण भी माना जाता है, लेकिन नियमित अभ्यास से इसके लाभ स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं। आयुष मंत्रालय ने कुक्कुटासन को एक शक्तिशाली और प्रभावी योग मुद्रा बताया है, जो मन और शरीर दोनों को संतुलित करने में सक्षम है। इस आसन में पूरा शरीर हाथों और बाजुओं के बल पर टिकता है, इसलिए यह हाथों, कंधों, छाती और पेट के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करने में विशेष रूप से उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती है और पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है।

मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह आसन एकाग्रता बढ़ाने, तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी सहायक माना जाता है। कुक्कुटासन करने की विधि काफी ध्यान और संतुलन की मांग करती है। इसे करने के लिए योगा मैट पर पद्मासन में बैठें, फिर दाएं हाथ को धीरे से दाईं जांघ और पिंडली के बीच से निकालें और वही प्रक्रिया बाईं ओर दोहराएं। हथेलियों को मजबूती से जमीन पर टिकाकर गहरी सांस लेते हुए पूरे शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान गर्दन सीधी और नजर सामने होनी चाहिए। लगभग 15 से 20 सेकंड तक इस मुद्रा में रुककर धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में लौटें।

Previous Post

जीरा करे कई रोगों का इलाज

Next Post

विवादों का शहं-शाह, मंत्री का हर मंच पर विवाद, हर बयान पर बवाल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
विवादों का शहं-शाह, मंत्री का हर मंच पर विवाद, हर बयान पर बवाल

विवादों का शहं-शाह, मंत्री का हर मंच पर विवाद, हर बयान पर बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.