Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

इतनी जहरीली हुई दिल्ली कि ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने जारी कर दी ट्रैवल एडवाइजरी

Politics Mirror by Politics Mirror
December 16, 2025
in देश
0
इतनी जहरीली हुई दिल्ली कि ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने जारी कर दी ट्रैवल एडवाइजरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब देश ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय चिंता का विषय बन गई है। ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने सोमवार को अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत की यात्रा को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इन देशों ने खराब हवा को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बताते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 493 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कई अन्य इलाकों में भी एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अब सिंगापुर हाई कमीशन ने अपने बयान में कहा है, कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) का स्टेज-4 लागू होने के मद्देनजर सिंगापुर के नागरिक विशेष सतर्कता बरतें। हाई कमीशन ने यात्रा से पहले एयर क्वालिटी की स्थिति की समीक्षा करने और आवश्यक होने पर यात्रा टालने की सलाह दी है। ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (एफसीडीओ) ने कहा कि उत्तर भारत में अक्टूबर से फरवरी के बीच वायु प्रदूषण एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन जाता है। एडवाइजरी में गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिल व सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भारत यात्रा से पहले डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

कनाडा सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की है। कनाडा की एडवाइजरी में कहा गया है कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली जैसे शहरी क्षेत्रों में स्मॉग की स्थिति सबसे खराब होती है, जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली मेेंं प्रदूषण के हाल

राजधानी में घने स्मॉग के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। बीते दिन दिल्ली एयरपोर्ट से 200 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा या उनके रूट बदले गए। खराब हवा के चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने ग्रेप-4 लागू कर दिया है। इसके तहत निर्माण और तोडफ़ोड़ से जुड़े कार्यों पर रोक लगा दी गई है और दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके, दिल्ली की जहरीली हवा आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Previous Post

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान से किया इनकार

Next Post

गोवा नाइट क्लब अग्रिकांड- लूथरा ब्रदर्स आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
गोवा नाइट क्लब अग्रिकांड- लूथरा ब्रदर्स आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे

गोवा नाइट क्लब अग्रिकांड- लूथरा ब्रदर्स आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.