Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

गोवा नाइट क्लब अग्रिकांड- लूथरा ब्रदर्स आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे

Politics Mirror by Politics Mirror
December 16, 2025
in देश
0
गोवा नाइट क्लब अग्रिकांड- लूथरा ब्रदर्स आज थाईलैंड से भारत लाए जाएंगे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—आज थाईलैंड से भारत लाए जा रहे हैं। थाईलैंड से निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा जाना है। इसके बाद उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें गोवा ले जाएगी।

दिल्ली में लैंडिंग का कारण यह है कि दोनों आरोपी थाईलैंड से सीधी फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। गोवा पुलिस की एक विशेष टीम पहले ही दिल्ली आने के लिए वहां से रवाना हो चुकी है, जो एयरपोर्ट पर ही लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेगी। अदालत में पेशी के बाद औपचारिक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा, जहां अग्निकांड से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 6 दिसंबर को गोवा के इस नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कुछ ही घंटों बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोडक़र थाईलैंड फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल हो रहे थे। आग की खबर मिलते ही उन्होंने रातोंरात थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक की और सुबह देश छोड़ दिया।

मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब में उस रात बॉलीवुड थीम पर पार्टी चल रही थी, जिसमें करीब 100 लोग मौजूद थे। आग रात करीब 11.45 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे क्लब में फैल गई। जांच में सामने आया है कि अधिकांश मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुईं। केवल तीन लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी पीडि़तों की जान जहरीले धुएं ने ली। हादसे में मरने वालों में 5 पर्यटक और 20 क्लब स्टाफ सदस्य शामिल थे। कई कर्मचारी रसोई और बेसमेंट में फंस गए थे, जहां से निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। क्लब की इमारत लकड़ी और बांस जैसी ज्वलनशील सामग्री से बनी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई।

Previous Post

इतनी जहरीली हुई दिल्ली कि ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने जारी कर दी ट्रैवल एडवाइजरी

Next Post

बांग्लादेश…जुलाई विद्रोह की आग फिर भडक़ी, शेख हसीना को फांसी देने की मांग उठी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बांग्लादेश…जुलाई विद्रोह की आग फिर भडक़ी, शेख हसीना को फांसी देने की मांग उठी

बांग्लादेश...जुलाई विद्रोह की आग फिर भडक़ी, शेख हसीना को फांसी देने की मांग उठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.