Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

‘यूरोपा’ की सतह पर मिला अजीब, डरावना और मकड़ी जैसा विशाल निशान

Politics Mirror by Politics Mirror
December 16, 2025
in विदेश
0
‘यूरोपा’ की सतह पर मिला अजीब, डरावना और मकड़ी जैसा विशाल निशान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में बृहस्पति के बर्फीले चांद यूरोपा की सतह पर वैज्ञानिकों को एक अजीब, डरावना और मकड़ी की जैसा विशाल निशान मिला है। इस घटना ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में हलचल मचा दी है। यह ऐसा नजर आता है मानो किसी विशाल जीव ने बर्फ पर खरोंच मारी हो या कोई दैत्याकार मकड़ी वहां रेंग गई हो।

यह रहस्यमय पैटर्न नासा के गैलिलियो स्पेसक्राफ्ट ने 1990 के दशक में कैद किया था, लेकिन अब जाकर वैज्ञानिक इसके पीछे छिपे राज को समझ पाए हैं। इस निशान को वैज्ञानिकों ने आयरिश भाषा में ‘डम्हैन अल्ला’ नाम दिया है। जिसका अर्थ होता है ‘दीवार का राक्षस’ या ‘स्पाइडर’। यह निशान यूरोपा के मनन्नान क्रेटर के पास देखा गया था, जहां बर्फ पर तारे के फटने जैसे रेडियल पैटर्न नजर आते हैं। लंबे समय तक इसे उल्कापिंड की टक्कर का नतीजा माना गया, लेकिन ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के वैज्ञानिकों की नई रिसर्च ने इस धारणा को बदल दिया है। अध्ययन के मुताबिक, यह निशान किसी बाहरी टक्कर से नहीं, बल्कि यूरोपा के भीतर चल रही गतिविधियों से बना है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा की मोटी बर्फीली परत के नीचे नमकीन पानी का विशाल समुद्र मौजूद है। जब बर्फ में दरार पड़ती है या दबाव बढ़ता है, तो यह नमकीन पानी फव्वारे की तरह ऊपर की ओर बढ़ता है। यूरोपा की बेहद ठंडी सतह पर पहुंचते ही यह पानी जमने लगता है, लेकिन जमने से पहले यह मकड़ी के जाले या तारे जैसा पैटर्न बना देता है। पृथ्वी पर भी जमी हुई झीलों में इसी तरह की संरचनाएं बनती हैं, जिन्हें ‘लेक स्टार्स’ कहा जाता है। रिसर्च टीम की लीड वैज्ञानिक लॉरेन मैक कीओन के मुताबिक, अगर यूरोपा की सतह के ठीक नीचे नमकीन पानी के छोटे तालाब मौजूद हैं, तो वहां सूक्ष्म जीवन पनप सकता है।

यह निशान वैज्ञानिकों के लिए एक तरह का नक्शा है, जो यह संकेत देता है कि भविष्य में कहां और कैसे खोज की जाए। अभी तक वैज्ञानिक गैलिलियो मिशन की सीमित रेजोल्यूशन वाली तस्वीरों पर निर्भर हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। नासा का ‘यूरोपा क्लिपर’ मिशन 2030 में बृहस्पति के सिस्टम तक पहुंचेगा और यूरोपा की हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें भेजेगा। अगर वहां ऐसे और ‘मकड़ी जैसे’ निशान मिले, तो यह लगभग तय हो जाएगा कि यूरोपा एक सक्रिय ‘ओशन वल्र्ड’ है।

Previous Post

बांग्लादेश…जुलाई विद्रोह की आग फिर भडक़ी, शेख हसीना को फांसी देने की मांग उठी

Next Post

16 to 22 December 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

16 to 22 December 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.