Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का आरोप-कांग्रेस विधायक के संरक्षण में चल रही नकली शराब फैक्ट्री

Politics Mirror by Politics Mirror
December 19, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का आरोप-कांग्रेस विधायक के संरक्षण में चल रही नकली शराब फैक्ट्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री को लेकर कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अवैध फैक्ट्री कांग्रेस विधायक एवं रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के संरक्षण में संचालित हो रही थी।

रामपाल सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नकली शराब का यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठित अपराध का हिस्सा है, जो राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस कांग्रेस विधायक के मोबाइल नंबरों, कॉल डिटेल्स और संपर्कों की निष्पक्ष जांच करें, तो संरक्षण देने वाले चेहरों के नाम खुद सामने आ जाएंगे। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि इस अवैध नेटवर्क में मुन्ना राजा, प्रिंस उर्फ सूर्य प्रताप परमार और बबलू उर्फ अरविंद बुंदेला जैसे माफिया तत्व शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस विधायक का करीबी और समर्थक बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकली शराब के पीने से क्षेत्र के कई लोगों की किडनी तक खराब हो चुकी है, जो इस अपराध की भयावहता और गंभीरता को उजागर करता है। रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि देवेन्द्र पटेल रायसेन जिले में शराब माफियाओं, बदमाशों, तस्करों और शिकारियों को खुला संरक्षण दे रहे हैं। यह मामला कांग्रेस और माफिया तत्वों के कथित गठजोड़ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में न होने के बावजूद माफिया राज चलाने की कोशिश कर रही है, जबकि नकली शराब का धंधा सीधे जनता की जान से जुड़ा हुआ है।

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आपराधिक मामले के सामने आने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की खामोशी कई सवाल खड़े करती है। क्या यह चुप्पी मूक सहमति नहीं है, यह सवाल अब जनता पूछ रही है। रामपाल सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का तथाकथित ‘जंगलराज’ नहीं, बल्कि आज का मध्यप्रदेश है, जहां कानून सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है। इसी नीति के तहत अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधी चाहे कितने ही बड़े नेता के करीबी क्यों न हों, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा।

Previous Post

16 to 22 December 2025

Next Post

एआई पर सरकार का दावा- जितनी नौकरियां जाएंगी, उससे ज्यादा आएंगी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एआई पर सरकार का दावा- जितनी नौकरियां जाएंगी, उससे ज्यादा आएंगी

एआई पर सरकार का दावा- जितनी नौकरियां जाएंगी, उससे ज्यादा आएंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.