Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

पेट की हर समस्या का समाधान है ‘गोरक्षासन’

Politics Mirror by Politics Mirror
December 19, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
पेट की हर समस्या का समाधान है ‘गोरक्षासन’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अगर पेट स्वस्थ और साफ रहे, तो शरीर की आधी बीमारियां खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं बेहद आम हो चुकी हैं। अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसे मुद्दे हर दूसरे व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं। छोटी दिखने वाली ये दिक्कतें धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल देती हैं। योग विज्ञान के अनुसार, इन समस्याओं से सबसे प्रभावी तरीके से निपटने में मदद करता है ‘गोरक्षासन’।

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, यह आसन पेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाकर संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत करता है। गोरक्षासन नाथ योगियों की प्राचीन परंपरा का मूल आसन माना जाता है और इसे अत्यंत उन्नत मुद्रा कहा जाता है। यह शरीर, मन और प्राण को एक साथ संतुलित कर जीवन ऊर्जा को जागृत करने में सहायक है।

गोरक्षासन का नियमित अभ्यास करने से कुंडलिनी जागरण, तीव्र एकाग्रता, मानसिक स्थिरता और मेरुदंड की लचक बढ़ती है। जिन लोगों को ध्यान लगाने में कठिनाई होती है या लंबे समय तक स्थिर बैठने में परेशानी होती है, उनके लिए यह आसन वरदान साबित होता है। विशेष रूप से पाचन कमजोर होने, पेट फूलने, कब्ज या एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए गोरक्षासन बेहद लाभकारी माना गया है।

गोरक्षासन की विधि
गोरक्षासन को करने की विधि सरल है, लेकिन शुरुआत में सावधानी आवश्यक है। इसके लिए जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाएं। पैरों को मोडक़र दोनों तलवों को आपस में मिलाएं और एडय़िों को धीरे-धीरे नितंबों की ओर खींचें। फिर एडय़िों पर बैठें और घुटनों को नीचे की ओर दबाते हुए जमीन से सटा दें। दोनों हाथों को ज्ञान मुद्रा में घुटनों पर रखें और रीढ़ को पूरी तरह सीधा रखें। गर्दन और सिर को बिना झुकाए सामान्य श्वांस लेते हुए जितना संभव हो इस स्थिति में स्थिर रहें। शुरुआत 1-2 मिनट से की जा सकती है, बाद में धीरे-धीरे समय बढ़ाया जा सकता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित अभ्यास से डायजेशन सिस्टम मजबूत होता है, प्रोस्टेट ग्लैंड बेहतर काम करता है, कमर व पैरों के दर्द में आराम मिलता है और ध्यान की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। इसे ‘सिद्ध आसन’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह साधना और ध्यान साधकों के लिए अत्यंत उपयोगी माना गया है।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश, पांच हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

Next Post

‘हीरो’ ने जैकी को बना दिया था रातोंरात स्टार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
‘हीरो’ ने जैकी को बना दिया था रातोंरात स्टार

‘हीरो’ ने जैकी को बना दिया था रातोंरात स्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.