Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

पुतिन के घर पर ड्रोन हमला, भडक़े ट्रंप, अब शांति की उम्मीद भी खत्म

Politics Mirror by Politics Mirror
December 30, 2025
in विदेश
0
पुतिन के घर पर ड्रोन हमला, भडक़े ट्रंप, अब शांति की उम्मीद भी खत्म
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब एक ऐसे विनाशकारी मोड़ पर आ चुका है, जहां से शांति की रही-सही उम्मीदें भी खत्म होती नजर आ रही हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नोवगोरोद स्थित निजी आवास पर हुए एक बड़े ड्रोन हमले ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। 28-29 दिसंबर 2025 की आधी रात को हुए इस हमले में कुल 91 ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, रूस की वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस) ने सभी ड्रोनों को समय रहते नष्ट कर दिया, जिससे पुतिन पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने युद्ध की आग को और भडक़ा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। ट्रंप का मानना है कि यह हमला न केवल गलत था, बल्कि यह बेहद गलत समय पर किया गया है।ट्रंप ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद खुद पुतिन ने उन्हें फोन कर हमले की जानकारी दी। ट्रंप के अनुसार, पुतिन इस हमले को लेकर अत्यधिक गुस्से हैं और इस हमले को वे अपनी हत्या की साजिश मान रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि किसी के घर पर हमला करना गंभीर बात है। यह हमला शांति की कोशिशों पर पानी फेरने जैसा है। ट्रंप ने बताया कि पुतिन से उनकी फोन पर लंबी बातचीत हुई, जिसमें पुतिन ने इस हमले को एक बड़ा झटका करार दिया। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रंप ने फिलहाल टॉमहॉक मिसाइलों की आपूर्ति पर भी रोक लगा दी है। उनका मानना है कि वर्तमान माहौल बेहद नाजुक है और ऐसी कोई भी कार्रवाई आग में घी डालने का काम करेगी। चुनाव के समय ट्रंप ने युद्ध को समाप्त कराने का वादा किया था, लेकिन इस ताजा हमले ने उनकी मध्यस्थता की कोशिशों के सामने एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम पर रूस और यूक्रेन के पक्ष पूरी तरह विरोधाभासी हैं। रूस का दावा है कि यूक्रेन ने सुनियोजित तरीके से 91 ड्रोनों के जरिए राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाया। क्रेमलिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस हमले को हल्के में नहीं लेगा और अब वह यूक्रेन के साथ किसी भी बातचीत या अपनी अगली सैन्य कार्रवाई की नीति पर नए सिरे से पुनर्विचार करेगा। रूस की ओर से इसे एक आतंकवादी कृत्य बताया जा रहा है।

यूक्रेन ने आरोपों को खारिज किया
वहीं दूसरी ओर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। यूक्रेन का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई हमला नहीं किया है। यूके्रनी प्रशासन का तर्क है कि रूस खुद इस तरह के आरोप लगाकर कीव पर किसी बड़े और भीषण हमले की पृष्ठभूमि तैयार कर रहा है। दो साल से अधिक समय से चल रहे इस युद्ध में पहले ही हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों बेघर हो चुके हैं। पुतिन के घर पर हुए इस हमले ने अब इस आशंका को प्रबल कर दिया है कि आने वाले दिनों में रूस की ओर से कोई अत्यंत विनाशकारी जवाबी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Previous Post

स्मृति शेष…बांग्लादेश की प्रथम प्रधानमंत्री खालिदा जिया नहीं रहीं

Next Post

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत, कई घायल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत, कई घायल

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.