Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीति इन दिनों

पानी के बाद हवा भी जहरीली…मप्र की सांसों पर मंडराता संकट!

Politics Mirror by Politics Mirror
January 8, 2026
in राजनीति इन दिनों
0
पानी के बाद हवा भी जहरीली…मप्र की सांसों पर मंडराता संकट!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश अब उस दौर में खड़ा है, जहां संकट केवल नदियों और जलाशयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हवा भी जानलेवा बनती जा रही है। भोपाल, इंदौर समेत आठ बड़े शहरों में सांस लेना दूभर होना इस बात का संकेत है कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का ताजा हस्तक्षेप इसी बिगड़ती स्थिति पर एक सख्त चेतावनी है, जो अगर अब भी अनसुनी की गई, तो इसके परिणाम भयावह होंगे। एनजीटी द्वारा नॉन अटेनमेंट सिटी (वायु गुणवत्ता मानकों में विफल शहर,) घोषित किए गए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास, सागर और सिंगरौली पिछले पांच वर्षों से तय मानकों से कहीं अधिक प्रदूषण झेल रहे हैं।

भोपाल में पीएम-10 और पीएम-2.5 के आंकड़े यह साबित करते हैं कि समस्या मौसमी नहीं, बल्कि संरचनात्मक बन चुकी है। कभी झीलों और हरियाली के लिए पहचाना जाने वाला शहर आज शीतकाल में धुंध और जहरीली हवा की गिरफ्त में है, जहां एक्यूआई का 300 पार जाना सामान्य होता जा रहा है। इस संकट की जड़ें गहरी और बहुआयामी हैं। पराली जलाना, निर्माण कार्यों की बेतहाशा धूल, बढ़ता वाहन उत्सर्जन, खुले में कचरा जलाना, लैंडफिल की आग और औद्योगिक गतिविधियां, ये सभी मिलकर हवा को ज़हर में बदल रहे हैं।

चिंताजनक यह है कि दिल्ली-एनसीआर की तरह कोई ठोस, राज्यस्तरीय एयर-शेड नीति मध्य प्रदेश में अब तक लागू नहीं हो सकी। नतीजा यह कि हर साल हालात बिगड़ते जाते हैं और सरकारें सिर्फ आंकड़ों पर चिंता जताकर रह जाती हैं। एनजीटी द्वारा गठित उच्चस्तरीय संयुक्त समिति और छह सप्ताह में मांगी गई रिपोर्ट एक अवसर है। लेकिन केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। ज़रूरत है सख़्त राजनीतिक इच्छाशक्ति, ज़मीनी निगरानी और दोषियों की स्पष्ट जवाबदेही तय करने की। पराली जलाने पर वैकल्पिक समाधान, शहरी परिवहन में बदलाव, निर्माण स्थलों पर सख़्ती और औद्योगिक प्रदूषण पर वास्तविक नियंत्रण अब विकल्प नहीं, मजबूरी बन चुके हैं। यदि अब भी हवा को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में विकास नहीं, बल्कि बीमारियों का मॉडल बन जाएगा। सवाल यही है कि, क्या सरकारें समय रहते जागेंगी, या प्रदेश की सांसें यूं ही जहरीली होती जाएंगी?

Previous Post

6 to 12 January 2026

Next Post

उत्तर भारत में कंपाने वाली ठंड और दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
उत्तर भारत में कंपाने वाली ठंड और दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कंपाने वाली ठंड और दक्षिण-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.