Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत

Politics Mirror by Politics Mirror
January 9, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। मानव शरीर एक निश्चित लय यानी रिदम के अनुसार कार्य करता है। जब यह लय संतुलित रहती है, तो बीमारियों का शरीर में प्रवेश कठिन हो जाता है। वैज्ञानिक इसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं, जबकि आयुर्वेद में इसे दिनचर्या के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेदिक दिनचर्या का पालन कर शरीर को न केवल मजबूत बनाया जा सकता है, बल्कि लंबे समय तक रोगमुक्त भी रखा जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में करना सबसे उत्तम माना गया है। सुबह जल्दी उठने से शरीर और मन दोनों में ताजगी बनी रहती है। शौच आदि के बाद तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके बाद त्वचा और बालों की सेहत के लिए नाभि में तेल की कुछ बूंदें डालना लाभकारी माना गया है। आंखों की देखभाल के लिए अंजन करने की परंपरा भी आयुर्वेद में बताई गई है।

सुबह के समय हल्का व्यायाम या सैर शरीर को सक्रिय बनाती है। इसके बाद अभ्यंग यानी पूरे शरीर में तेल मालिश करना बेहद जरूरी माना गया है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियों की थकान दूर होती है और शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। आयुर्वेद में आहार को जीवन का आधार माना गया है। भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि शरीर को ऊर्जा देने का प्रमुख स्रोत है। दोपहर का भोजन 12 से 1 बजे के बीच करना सबसे उपयुक्त बताया गया है, क्योंकि इस समय पाचन शक्ति यानी जठराग्नि सबसे मजबूत होती है और भोजन आसानी से पच जाता है।
्र
रात का भोजन हमेशा हल्का होना चाहिए और सूर्यास्त के बाद भोजन करने से यथासंभव बचना चाहिए। खाना खाने के बाद तुरंत लेटने की बजाय कुछ कदम टहलना या थोड़ी देर वज्रासन में बैठना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा नींद है। नींद के दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है और ऊर्जा को फिर से संचित करता है। रात को अच्छी और गहरी नींद के लिए दूध के साथ त्रिफला या हल्दी लेना उपयोगी माना गया है। सोते समय बाईं करवट में लेटना भी लाभकारी होता है, क्योंकि इससे रक्त संचार बेहतर रहता है और नींद गहरी आती है।

Previous Post

महाराष्ट्र में भाजपा ने पहले अजान दी, फिर निकाह किया, अब खतना करवा लिया

Next Post

पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल

पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.